The Lallantop

कौन थे उज्जैन के गुरकीरत सिंह जिनकी कनाडा में हत्या कर दी गई?

मध्यप्रदेश के उज्जैन के गुरकीरत सिंह की हत्या कनाडा में हो गई थी. गुरकीरत का परिवार पहले उनके पार्थिव शरीर को उज्जैन लाकर अंतिम संस्कार करना चाहता था. लेकिन इसमें करीब तीन हफ्ते का समय लगने और काफी आर्थिक खर्च आने का अनुमान था. इसलिए उन्होंने कनाडा में ही गुरकीरत का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया.

Advertisement
post-main-image
मोहन यादव ने गुरकीरत सिंह के परिवावालों से मुलाकात की. (इंडिया टुडे, एक्स)
author-image
रवीश पाल सिंह

मध्यप्रदेश के उज्जैन के एक छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा की 14 मार्च को कनाडा में हत्या कर दी गई थी. उनके परिवारवालों ने कनाडा में ही उनका अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है. इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनको परिजनों से मुलाकात की है. इस दौरान परिजनों ने मुख्यमंत्री से अंतिम संस्कार से जुड़े खर्च में मदद करने की मांग की है. साथ ही गुरकीरत के दो भाइयों को कनाडा़ जाने के लिए वीजा लगवाने में मदद की अपील की है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मुख्यमंत्री मोहन यादव घटना की जानकारी मिलने के बाद 17 मार्च को गुरकीरत के घर पहुंचे और उनकी मृत्यु पर शोक प्रकट किया. इस दौरान गुरकीरत के पिता गुरजीत सिंह ने मुख्यमंत्री को एक आवेदन दिया. आवेदन में बताया कि वे कनाडा में अपने बेटे का अंतिम संस्कार करके उनकी अस्थियां उज्जैन लाना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने गुरकीरत के बड़े भाई प्रभकीरत सिंह और कजिन साहेब सिंह का वीजा लगवाने की मांग की. 

इसके साथ ही उन्होंने इलाज और अंतिम संस्कार से जुड़े खर्चों के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की भी मांग रखी. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनको हरसंभव मदद का भरोसा दिया. उन्होंने कहा, “गुरकीरत के अंतिम संस्कार और दूसरी औपचारिकताओं में जितना भी खर्च आएगा, सरकार उसका भार उठाएगी.”

Advertisement

बदल दिया शव को भारत लाने का इरादा

गुरकीरत का परिवार पहले उनके पार्थिव शरीर को उज्जैन लाकर अंतिम संस्कार करना चाहता था. लेकिन इस प्रक्रिया में करीब तीन सप्ताह का समय लगने का अनुमान था. इसके अलावा इस पूरी प्रक्रिया में 40 हजार डॉलर (लगभग 37 लाख रुपये) का खर्च आने की बात सामने आई थी. इसलिए परिवारवालों ने कनाडा में ही उनका अंतिम संस्कार करने का फैसला किया.

14 मार्च को हुई थी हत्या 

Advertisement

गुरकीरत कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में स्थित नॉर्दन लाइट्स कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे थे. करीब साल भर पहले वो पढ़ाई के लिए कनाडा गए थे. जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च को करीब एक दर्जन युवकों ने उनकी पिटाई की और फिर उन पर कार चढ़ा दी. इस हमले में गंभीर रूप से घायल गुरकीरत को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

गुरकीरत के पिता गुरजीत सिंह मनोचा ने बताया कि कनाडा पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है, बाकी लोगों की तलाश चल रही है. कनाडा प्रशासन की ओर से बताया गया है कि प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद गुरकीरत का शव उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा. इस प्रक्रिया में लगभग दो सप्ताह का समय लग सकता है. 

वीडियो: कनाडा में भारतीय यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की हत्या, पुलिस ने क्या बताया?

Advertisement