The Lallantop

T20 वर्ल्डकप में 153KPH की गेंद ने कौन सा कमाल कर दिया?

ऐसी यॉर्कर के रिकॉर्ड टूट गया.

Advertisement
post-main-image
लगातार तीसरी जीत. (फोटो - एपी)
T20 वर्ल्ड कप 2021 के 24वें मैच में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है. 147 रन का पीछा करते हुए टीम ने अपना तीसरा मुकाबला जीत लिया है. पाकिस्तान की इस जीत के हीरो बाबर आज़म और आसिफ अली रहे. बाबर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 47 गेंदों में 51 रन की पारी खेली. वहीं, आसिफ अली ने सात गेंदों में 25 रन की नाबाद पारी खेली. बावजूद इसके तारीफ तेज़ गेंदबाज़ हैरिस रऊफ की हो रही है. # कितनी तेज़? दरअसल, हैरिस रऊफ ने T20 विश्वकप 2021 की सबसे तेज गेंद फेंकी है. और उन्होंने ये कारनामा अपने पहले ही ओवर में किया. अफ़गानिस्तान की पारी के पांचवें ओवर की बात है. हैरिस ने ओवर की तीसरी गेंद पर ही असगर अफगान को चलता किया. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए करीम जनत आए. वो स्ट्राइक पर थे. और करीम को पहली गेंद ही यॉर्कर मिली. वो भी 153 किमो प्रति घंटे की रफ़्तार से. ऐसी गेंद पर तो बल्ला टूट जाए. स्टंप उखड़ जाए. लेकिन करीम जनत ने बल्ला लगा दिया. और डिफेंड करने में कामयाब रहे.  उधर, हैरिस रऊफ ने टूर्नामेंट में सबसे तेज गेंद फेंकने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. हैरिस से पहले एनरिक नॉर्किये भी 153 KMPH की रफ़्तार से गेंद फेंक चुके हैं. #मैच में क्या हुआ? मैच की बात की जाए तो दुबई में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अफ़गान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पाकिस्तानी गेंदबाज ने आठ रन के भीतर हज़रातुल्लाह ज़ज़ई और मोहम्मद शहजाद को निपटा दिया. ओपनर्स के आउट होने के बाद अफगान टीम की मिडल ऑर्डर बल्लेबाज भी फ्लॉप रहे. हालांकि, निचले ऑर्डर में मोहम्मद नबी और गुलबदीन नईब ने 35-35 बनाए. अफ़गानिस्तान टीम 20 ओवर में 147 ही जोड़ पाई. 148 का लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं था. लेकिन चेज में पाकिस्तान के पसीने छूट गए. मोहम्मद रिज़वान सिर्फ आठ रन बनाकर चलते बने. इसके बाद बाबर आजम ने किसी तरह पारी को संभाला. फखर ज़मान के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की. चार चौकों की मदद से बाबर ने पचासा पूरा किया. और 51 के स्कोर पर राशिद के हाथों आउट हुए. इसके बाद आसिफ अली ने 7 गेंदों में 25 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. बताते चलें कि पाकिस्तान की ये लगातार तीसरी जीत है. और UAE में लगातार 14वीं. टीम लगभग सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है. और बाबर एंड कंपनी का अगला मुकाबला दो नवम्बर को नामीबिया से होगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement