The Lallantop

दिनेश कार्तिक के साथ युवराज सिंह जैसा कर रहे हैं रोहित शर्मा?

दुनिया ये नहीं भूलेगी.

Advertisement
post-main-image
दिनेश कार्तिक-रोहित शर्मा (फोटो - AP)

T20 World Cup 2022. India vs England. ये बड़ा मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है. और टीम इंडिया को इस मैच में इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करनी ही है. खैर, इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया मैदान पर उतर चुकी है. और टीम सेम प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सेम प्लेइंग इलेवन से यहां मतलब ऐसा है, कि टीम ने जिन खिलाड़ियों को बांग्लादेश के खिलाफ मौका दिया था. वही इंग्लैंड के खिलाफ भी खेल रहे है. इन शॉर्ट, दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत की डिबेट में, पंत को मौका दिया गया है. और ये देखते ही जनता ने कार्तिक के सपोर्ट में आकर खूब सारे ट्वीट करने शुरू कर दिए.

मैनेंजमेंट के इस फैसले पर जनता ने क्या कहा, चलिए आपको बताते हैं. इंडियन टीम मैनेजमेंट को कोसते हुए एक यूज़र ने लिखा,

Advertisement

‘दुनिया ये कभी नहीं भूलेगी कि कैसे इंडियन टीम ने दिनेश कार्तिक का करियर तबाह कर दिया.’

अन्य यूज़र ने कार्तिक के सपोर्ट में आकर लिखा,

‘दिनेश कार्तिक को बैक करने का क्या हुआ? ना ही एशिया कप में उनको ढ़ंग से बैक किया और ना ही वर्ल्ड कप में. इस बीच उनको बस द्विपक्षीय सीरीज में खिलाया.’

Advertisement

एक यूज़र ने दिनेश कार्तिक के करियर पर बड़ा फैसला सुनाते हुए लिखा,

‘मुझे लगता है ये दिनेश कार्तिक के इंटरनेशनल करियर का अंत है. हार्ड लक, आपको लीग मैच में अच्छे मौके मिले.’

एक यूज़र ने दिनेश कार्तिक को शुक्रिया कहते हुए लिखा,

‘उतार चढ़ाव से भरे बढ़िया T20 करियर के लिए दिनेश कार्तिक आपका शुक्रिया. संजोने के लिए कुछ सबसे खुशी के पल दिए.’

एक यूजर ने BCCI पर आरोप लगाते हुए लिखा,

‘BCCI को शर्म आनी चाहिए. और राहुल द्रविड़ दूसरे चैपल हैं. आप दिनेश कार्तिक और युज़वेंद्र चहल जैसे प्लेयर्स को वापस टीम में लाए. आपने उनको वर्ल्ड कप से पहले वाली सारी द्विपक्षीय सीरीज खिलाई. और अब वो कही नहीं है. और आप उन प्लेयर्स को खिला रहे है जो लगातार प्लेइंग इलेवन में नहीं खेल रहे थे.’

एक यूज़र ने रोहित की कप्तानी में कमियां निकालते हुए लिखा,

‘जो काम रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी में युवी पाज़ी (युवराज सिंह) के साथ किया. ठीक वही काम, आज इंडिया की कप्तानी में दिनेश कार्तिक के साथ किया. दिनेश कार्तिक ने खुद को लगभग हर मैच में प्रूव किया. दिनेश कार्तिक इस टीम में नहीं है. ये किसी भी केस में स्वीकार्य नहीं है.'

दिनेश कार्तिक के करियर पर बात करते हुए एक यूज़र ने लिखा,

‘दुर्भाग्यवश, दिनेश कार्तिक को किसी भी पोजिशन पर खेलते हुए उनके पूरे करियर में कभी बैक नहीं किया गया. करियर के आखिरी दिनों का इस तरह से जाना वाकई दुखद है.’

टीम मैनेजमेंट के पंत को खिलाने वाले फेैसले पर एक यूज़र ने ट्वीट किया,

‘ऋषभ पंत के लिए दिनेश कार्तिक बाहर. टीम मैनेजमेंट का भयानक फैसला. ये पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है.’ 

दिनेश कार्तिक को याद करते हुए एक यूज़र ने लिखा,

‘दिनेश कार्तिक क्यों नहीं. आज हमें उनकी जरूरत थी.’

एक यूज़र ने पंत-कार्तिक पर अपनी कंफ्यूज़न शेयर करते हुए लिखा,

‘जब दिनेश कार्तिक को टीम में लिया जाता है, तब लगता है पंत को लेना चाहिए था. जब पंत को लेते हैं, तब लगता है दिनेश कार्तिक को लेना था. लेकिन हम सब जानते है संजू सैमसन के साथ गलत हुआ है.’

बताते चलें, दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में से किसे मौका मिले, इस पर लंबे समय से बहस चल रही थी. अब देखना होगा कि टीम इंडिया अगर फाइनल में पहुंचती है तब किसको चुनेगी.

इंग्लैंड मैच से पहले ये कर गए रोहित शर्मा तो काम बन जाएगा

Advertisement