The Lallantop

सूर्यकुमार को ODI खेलना नहीं आता?

'लेकिन वो सीख लेंगे.'

Advertisement
post-main-image
सूर्यकुमार यादव वनडे में बहुत सफल नहीं हो पा रहे हैं (पीटीआई फोटो)

सूर्यकुमार यादव. T20I फॉर्मेट के नए धुरंधर. सूर्या ने क्रिकेट के इस फॉर्मेट में गदर काट रखा है. और इसी को देखते हुए उन्हें वनडे में भी मौका दिया जा रहा है. लेकिन वह इस फॉर्मेट में बहुत सफल नहीं हो पा रहे हैं. और इसी पर अब वसीम जाफ़र ने कुछ कहा है. जाफ़र के मुताबिक सूर्या को इस फॉर्मेट में एडजस्ट होने में अभी वक्त लगेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

18 जनवरी, बुधवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ पहले वनडे में भी सूर्या खेले थे. और इस मैच में वह अच्छे टच में दिखने के बावजूद सिर्फ 31 रन ही बना पाए. 32 साल के सूर्या T20I में कमाल की फॉर्म में हैं, और अभी वह इस फॉर्मेट में वर्ल्ड नंबर वन भी हैं.

सूर्यकुमार ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ 26 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके लगाए. और जाफ़र को लगता है कि सूर्या को 20 और 50 ओवर के फॉर्मेट का अंतर समझना होगा. जाफर ने क्रिकइंफो से कहा,

Advertisement

'मैं सोचता हूं कि उन्हें T20 फॉर्मेट खेलने की आदत है. उन्हें पता है कि T20 फॉर्मेट में बहुत ज्यादा टाइम नहीं होता है. लेकिन 50 ओवर्स में आपके पास काफी टाइम होता है और उसे यह समझना होगा. उसने बहुत ज्यादा 50 ओवर्स क्रिकेट नहीं खेली है. लेकिन कुछ और गेम्स के बाद उसे इसकी आदत हो जाएगी.'

हालांकि, जाफर को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ पहले वनडे में सूर्या का अंदाज खूब पसंद आया. लेकिन जाफर को लगता है कि सूर्या 30 ओवर्स के बाद बैटिंग करने आएं तो ज्यादा बेहतर हो सकते हैं. जाफर ने कहा,

'आज, वह एक मिलियन डॉलर प्लेयर जैसे लगे थे. आउट होने से पहले उन्होंने अच्छी शुरुआत की थी. लेकिन अच्छा होगा अगर वह अपनी इनिंग्स 30 ओवर के आसपास शुरू करें. हालांकि, इससे उन्हें 35-40 ओवर्स तक खेलने का मौका मिलेगा. और फिर वह T20 क्रिकेट जैसा खेल सकते हैं.'

Advertisement

जाफर ने कहा कि सूर्या ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नंबर चार पर अच्छी बैटिंग की है. और वह जल्दी ही वनडे को भी अडॉप्ट कर लेंगे. अब देखने वाली बात होगी कि BCCI 32 साल के सूर्या को कितने मौके देती है.

वीडियो: इन गलतियों को नहीं सुधारा तो फिर हाथ से निकल जाएगा वर्ल्ड कप

Advertisement