The Lallantop

गंभीर ने काटा हार्दिक पंड्या का टिकट? सूर्यकुमार यादव को T20 कप्तानी दिए जाने की खबर

Rohit Sharma के रिटायरमेंट के बाद Suryakumar Yadav टीम इंडिया के अगले T20I कप्तान हो सकते हैं. उन्होंने Hardik Pandya को रेस में पछाड़ दिया है.

Advertisement
post-main-image
सूर्यकुमार यादव बन सकते हैं T20I टीम के कप्तान (फोटो: PTI)

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) टीम इंडिया के अगले T20I कप्तान हो सकते हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की जगह BCCI सूर्यकुमार यादव के नाम को आगे बढ़ा सकती है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के T20I क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अगले कप्तान के तौर पर हार्दिक का नाम ही सामने आ रहा था. लेकिन ऐसा लग रहा कि गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के हेड कोच बनते ही समीकरण बदल गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक इस रेस में सूर्यकुमार यादव से पिछड़ गए हैं.

ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, नए कप्तान की दावेदारी की रेस में हार्दिक ही सबसे आगे चल रहे थे. लेकिन इंजरी की समस्या की वजह से बोर्ड सूर्यकुमार यादव को कप्तानी की जिम्मेदारी देने जा रहा है. सूर्यकुमार यादव इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभाल चुके हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हार्दिक की बात करें तो T20I वर्ल्ड कप 2022 के बाद से वो लगातार टीम इंडिया के T20I टीम की कमान संभालते रहे थे. उन्होंने अब तक 16 T20I मुकाबलों में टीम इंडिया की कप्तानी की है. जबकि तीन वनडे मैचों में भी वो कप्तानी कर चुके हैं. हालांकि, T20I वर्ल्ड कप 2024 से कुछ समय पहले रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में वापसी की थी. वर्ल्ड कप के दौरान रोहित ने टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए ICC ट्रॉफी के लंबे इंतजार को खत्म कर दिया था. हालांकि, टूर्नामेंट खत्म होते ही रोहित ने T20I क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

जिसके बाद माना जा रहा था कि हार्दिक इस फॉर्मेट में इंडियन टीम के अगले कैप्टन होंगे. हालांकि चोटों को लेकर हार्दिक का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. वर्ल्ड कप 2023 के दौरान बॉलिंग करते हुए हार्दिक को एंकल इंजरी हुई थी. इस दौरान हार्दिक को लिगामेंट इंजरी हुई थी और वो लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे थे. जबकि इससे पहले भी वो कई मौकों पर चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर रह चुके हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Hardik Pandya नहीं तो कौन? टीम इंडिया की T20 कप्तानी पर BCCI में बहस, ये नाम चौंका देगा!

Suryakumar के लिए 'पॉजिटिव' फीडबैक

वहीं, सूर्यकुमार यादव की बात करें तो वो इस फॉर्मेट में नंबर-1 बैटर हैं. सूर्या इस फॉर्मेट काफी कंसिस्टेंट रहे हैं. इंडियन एक्सप्रेस से जुड़े देवेंद्र पांडेय की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI के एक सूत्र ने बताया कि सूर्यकुमार की कप्तानी को लेकर टीम से अच्छा फीडबैक मिला है. 

बताते चलें कि इस साल की शुरुआत में सूर्यकुमार यादव भी हर्निया की सर्जरी से गुजरे थे. हालांकि IPL के दौरान उनकी वापसी हुई थी और इसके बाद से वो लगातार टीम इंडिया का हिस्सा हैं. टीम इंडिया अब श्रीलंका का दौरा करने वाली है. जहां वो तीन वनडे और तीन T20I मैच में हिस्सा लेगी. ये सीरीज बतौर हेड कोच गौतम गंभीर की भी पहली सीरीज होगी. इस सीरीज के दौरान सूर्यकुमार यादव T20I टीम की कप्तानी कर संभालते नजर आ सकते हैं.

Advertisement

वीडियो: रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या कप्तान बनेंगे, लेकिन ये पेंच फंस रहा है!

Advertisement