Captain Suryakumar Yadav. जी हां. भारतीय T20I टीम की कमान अब सूर्या को मिल गई है. T20 World Cup 2024 के दौरान वाइस-कैप्टन रहे हार्दिक पंड्या का पत्ता कट चुका है. टीम को नया वाइस-कैप्टन भी मिला है. यह जिम्मेदारी गुजरात टाइंटस के कप्तान शुभमन गिल को मिली है.
सूर्या को मिली कप्तानी, लेकिन BCCI ने उप-कप्तान किसे बना दिया?
India vs Sri Lanka Series के लिए भारतीय टीम घोषित हो गई है. जैसा कि रिपोर्ट्स आ रही थीं. T20I में इस टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंप दी गई है. जबकि शुभमन गिल को वाइस-कैप्टन बनाया गया है.


कुछ बदलावों के साथ T20I की टीम लगभग वही है, जो हाल ही में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ खेली थी. इस टीम में यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज होंगे.
हालांकि इस टीम में एक चौंकाने वाला बदलाव भी दिख रहा है. ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ ताबड़तोड़ सेंचुरी मारने वाले अभिषेक शर्मा को ड्रॉप कर दिया गया है. जबकि इसी सीरीज़ में बेहतरीन खेले रुतुराज गायकवाड़ भी श्रीलंका के खिलाफ़ नहीं होंगे. इस टीम में यशस्वी और शुभमन के रूप में दो ओपनर्स हैं.
स्पिनर्स के रूप में इस टीम में रवि बिश्नोई को मौका मिला है. जबकि सुंदर और पटेल के रूप में दो स्पिन ऑलराउंडर्स भी हैं. इस टीम में कुलदीप यादव को भी जगह नहीं मिली है. पेसर्स की बात करें तो इसमें खलील, अर्शदीप और सिराज रहेंगे. जबकि पेस बोलिंग ऑलराउंडर्स के रूप में यहां दुबे के साथ पंड्या रहेंगे. टीम का मिडल ऑर्डर रिंकू सिंह, संजू सैमसन, पराग और पंत के जिम्मे होगा.
यह भी पढ़ें: Paris 2024: भारतीय दल का पूरा शेड्यूल जान लीजिए
सेलेक्टर्स ने श्रीलंका के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए भी टीम अनाउंस कर दी है. इसकी कप्तानी रोहित शर्मा के जिम्मे है. जबकि गिल यहां भी वाइस कैप्टन हैं. इस टीम में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले पेसर हर्षित राणा को भी चुना गया है.
टीम में दो विकेट कीपर्स के रूप में केएल राहुल और ऋषभ पंत होंगे. जबकि बल्लेबाजी में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर रहेंगे. ऑलराउंडर्स के रूप में इस टीम में शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और रियान पराग रहेंगे. जबकि बोलिंग का जिम्मा कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और हर्षित राणा पर होगा.
वीडियो: गंभीर की मीटिंग में सेलेक्टर्स के साथ शामिल रहे जय शाह... कप्तानी पर क्या पता चला?





















