The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Paris Olympics 2024 India full schedule sports wise in Olympic Games 2024

Paris 2024: भारतीय दल का पूरा शेड्यूल जान लीजिए

Paris2024 Olympics शुरू होने वाले हैं. इस इवेंट में भारत की ओर से 117 एथलीट्स भाग लेंगे. लेकिन इन एथलीट्स के इवेंट कब होंगे? अगर आपका भी यही सवाल है तो इसका जवाब जान लीजिए.

Advertisement
Neeraj Chopra
नीरज से एक बार फिर लोगों को बहुत उम्मीद है (File)
pic
सूरज पांडेय
18 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 07:40 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Paris Olympics 2024. कुछ ही दिनों में ये मेगा इवेंट शुरू हो जाएगा. साल 2024 के स्पोर्टिंग कैलेंडर के सबसे बड़े इवेंट की तैयारियां पूरी हैं. भारत की ओर से 117 एथलीट्स का दल इवेंट के लिए तैयार है. लेकिन ये एथलीट्स किस दिन एक्शन में होंगे? चलिए बताते हैं.

Tokyo2020 में भारत ने कुल सात मेडल्स अपने नाम किए थे. ये ओलंपिक्स के इतिहास में भारत का अब तक का बेस्ट है. जाहिर सी बात है कि Paris2024 में ये इसे डबल करने की कोशिश करेंगे. नीरज चोपड़ा, निकहत ज़रीन, पीवी सिंधु जैसे सितारों से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं.

और इन उम्मीदों को पूरा करने के लिए, ये किस दिन मैदान पर होंगे, ये देख लेते हैं. इंडियन ओलंपिक्स असोसिएशन (IOA) ने भारतीय टीम का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है. भारतीय टीम 25 जुलाई को अपना कैंपेन शुरू करेगी. ओलंपिक्स की ओपनिंग सेरेमनी 26 तारीख को होनी है. इससे पहले आर्चरी के इवेंट्स शुरू हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक से पहले पीवी संधू और विनेश फोगाट की बड़ी मांग, खामियाजा बॉक्सिंग के मसाजर को भुगतना पड़ेगा!

मेंस और विमेंस, दोनों कैटेगरी में भारतीय तीरंदाज रैंकिंग राउंड्स में उतरेंगे. इसके बाद एक दिन का गैप होगा. भारत के बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, रोविंग, शूटिंग, टेबल टेनिस और टेनिस स्टार्स 27 जुलाई से अपना कैंपेन शुरू करेंगे.

Image embed
Paris Olympics India Schedule

पेरिस ओलंपिक्स में भारत की यात्रा विमेंस रेसलिंग इवेंट्स के साथ खत्म होगी. रेसलिंग इवेंट्स 5 से 11 अगस्त तक चलेंगे. आर्चरी इवेंट्स 25 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेंगे. एथलेटिक्स इवेंट्स 1 से 10 अगस्त तक खेले जाएंगे. जबकि बैडमिंटन मैच 27 जुलाई से 5 अगस्त तक होंगे. बॉक्सिंग वाले 27 जुलाई से 10 अगस्त से एक्शन में होंगे. इसी तरह हॉकी के मैच 27 जुलाई से 8 अगस्त तक होंगे. शूटर्स 27 जुलाई से 5 अगस्त तक एक्शन में रहेंगे. जबकि वेटलिफ़्टिंग इवेंट्स 7 अगस्त को होंगे.

वीडियो: गंभीर की मीटिंग में सेलेक्टर्स के साथ शामिल रहे जय शाह... कप्तानी पर क्या पता चला?

Advertisement

Advertisement

()