The Lallantop

हार्दिक पंड्या पर बात करते-करते रोहित पर क्या बता गए T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव?

Suryakumar Yadav ने बताया कि उन्होंने रोहित शर्मा से यही सीखा है कि वो मैदान पर और मैदान के बाहर हमेशा एक लीडर रहे हैं. साथ ही सूर्या ने कप्तान बनने के बाद अब हार्दिक पंड्या पर भी बात की है.

Advertisement
post-main-image
सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्होंने जिन कप्तानों के साथ खेला, सबसे बहुत कुछ सीखने को मिला. (फोटो- PTI)

India vs Sri Lanka T20I सीरीज़ से पहले इंडियन टीम के सेलेक्टर्स को एक परमानेंट कैप्टन की तलाश थी. उन्हें सूर्यकुमार यादव इस रोल के लिए सबसे ठोस प्लेयर लगे. सूर्या को नया T20I कप्तान भी बनाया गया. और इसके बाद से ही T20I के अगले कप्तान माने जा रहे हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya T20I) के बारे में चर्चा शुरू हो गई. इस चर्चा पर अब नए कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन भी सामने आया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ T20I सीरीज के पहले T20I से पहले सूर्यकुमार यादव ने प्रेस से बात की. इस दौरान सूर्या ने हार्दिक के बारे में बात की. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक नए T20I कप्तान ने कहा,

‘हार्दिक का रोल हमेशा से एक ही रहा है. वो टीम के लिए काफी जरूरी प्लेयर हैं. जैसा उन्होंने T20 वर्ल्ड कप में परफॉर्म किया है, मैं आशा करता हूं कि वो वैसे ही खेलते रहेंगे.’

Advertisement

सूर्या ने आगे कहा कि वही ट्रेन आगे जाएगी, सिर्फ इंजन बदला है. टीम की बोगियां नहीं बदली हैं. कप्तानी पर सूर्या ने कहा,

'कुछ भी नहीं बदलेगा, ब्रांड ऑफ क्रिकेट वही रहेगा. कैप्टेंसी से भी ज्यादा कुछ नहीं बदलेगा. मुझे एक एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिली है. अच्छा है कि अब मैं 'वॉक द टॉक' कर सकता हूं.'

सूर्या ने रोहित शर्मा के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा,

Advertisement

‘रोहित से मैंने यही सीखा है कि वो मैदान पर और मैदान के बाहर हमेशा एक लीडर रहे हैं. वो सिर्फ कप्तान नहीं थे-दोनों में बहुत फर्क है. वो एक लीडर थे जो टीम के बीच में खड़े होकर खिलाड़ियों को रास्ता दिखाते थे. T20I क्रिकेट कैसे खेलें और टूर्नामेंट कैसे जीतें? यही मैंने उनसे सीखा है.’

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्होंने जिन भी कप्तानों के साथ खेला, सबसे ही बहुत कुछ सीखने को मिला. रोहित शर्मा के साथ पिछले छह सालों में बहुत कुछ सीखने को मिला है. सूर्या ने कहा कि टीम अपने अंदाज में आगे जाएगी.

सूर्या को कप्तान क्यों?

सूर्या को कप्तान बनाए जाने को लेकर 22 जुलाई को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजित आगरकर और टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने बताया,

‘सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया क्योंकि वो इसके लिए एक योग्य कैंडिडेट हैं. वह T20I के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं. आप ऐसा कप्तान चाहते हैं जो सभी मैच खेले. इस वजह से सूर्या को ये जिम्मेदारी दी गई है.’

आगरकर ने आगे बताया था कि किसी को कप्तान बनाने का निर्णय आप रातों-रात नहीं ले सकते. हमने इस पर काफी विचार किया और ड्रेसिंग रूम से भी फीडबैक लिए कि एक कप्तान के रूप में हमें क्या चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारा कप्तान ऐसा होना चाहिए जो अधिकतर समय मैदान में उतरने के लिए तैयार हो.

वीडियो: गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव को T20 की कप्तानी इस वजह से दी?

Advertisement