The Lallantop

T20 वर्ल्ड कप जीते, सूर्यकुमार यादव ने अब अगला टारगेट बता दिया

Suryakumar Yadav ने बताया कि 2026 में अपने घर पर फैन्स के सामने टीम कुछ खास करना चाहती थी. अब 2027, 2028, 2029 में भी ऐसे ही खेलना चाहती है, कभी रुकना नहीं है.

Advertisement
post-main-image
भारत पहली टीम बनी जिसने T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी डिफेंड की है. (फोटो- AP)

T20 World Cup 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया अपने अगले मिशन के लिए तैयार है. इस मिशन के बारे में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया. अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने बताया कि टीम के अगला लक्ष्य 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

96 रनों से फाइनल जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने कहा,

"पिछला एक महीना कमाल का रहा. शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, लेकिन खेल में ऐसा होता है. पूरी जर्नी बहुत खास रही. टीम ने मिलकर जो हासिल किया, वो ट्रॉफी हमारे सामने है. इससे बहुत खुशी है. अब अगला लक्ष्य ओलंपिक गोल्ड मेडल है."

Advertisement

भारत पहली टीम बनी जिसने T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी डिफेंड की है. सूर्यकुमार ने 2024 के T20 वर्ल्ड कप को टर्निंग पॉइंट बताया. उन्होंने कहा,

"2024 के बाद सब कुछ बदल गया. हमने अलग तरह का क्रिकेट खेला. वहां से समझ आया कि टीम को कैसे आगे बढ़ना है. उसके बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती, अलग क्रिकेट खेला. अब 2026 में अपने घर पर फैन्स के सामने कुछ खास करना चाहते थे. हम 2027, 2028, 2029 में भी ऐसे ही खेलना चाहते हैं, कभी रुकना नहीं है."

बता दें कि 2028 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया गया है. 1900 के पेरिस ओलंपिक के बाद ये पहली बार होगा कि क्रिकेट ओलंपिक्स में खेला जाएगा. पुरुष और महिला दोनों में 6-6 टीमें खेलेंगी. ICC T20 रैंकिंग के आधार पर भारत एशिया से क्वालीफाई करने वाली टीमों में होगा. ये सभी मैच पोमोना के फेयरग्राउंड स्टेडियम में होंगे, जो लॉस एंजिल्स से करीब 50 किमी दूर है.

Advertisement

फाइनल मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए. ये T20 वर्ल्ड कप फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ 89 रन बनाए और अभिषेक शर्मा ने 52 रनों की पारी खेली. दोनों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी.

जवाब में न्यूजीलैंड को 256 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन वो 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गए. जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने पहली ही गेंद पर रचिन रविंद्र को आउट किया और कुल 4 विकेट लिए. टिम साइफर्ट ने 52 रन बनाए, और मिचेल सैंटनर ने 43 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी बैटर नहीं चला. मैच में शानदार बॉलिंग के लिए बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला. संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे.

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement