The Lallantop

अमर कॉलोनी हत्याकांड के आरोपी राहुल मीणा के परिवार का बयान आ गया

राहुल के परिजनों का कहना है कि गेमिंग के चक्कर में राहुल लाखों रुपये हार चुका था. उस पर कर्ज चढ़ गया था और दोस्त पैसे वापस मांगने लगे थे. दबाव इतना बढ़ गया कि उसने गलत रास्ता चुन लिया.

Advertisement
post-main-image
आरोपी राहुल मीणा गिरफ्तार हो चुका है. (तस्वीरें- इंडिया टुडे)

'वो पैसों के लिए घर में पिता से लड़ाई करता था. लेकिन किसी की हत्या कर सकता है ये हमने कभी नहीं सोचा था. उसने परिवार का नाम डुबो दिया है. उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए.'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये कहना है राहुल मीणा के परिजनों का. वही राहुल मीणा जिस पर दिल्ली की अमर कॉलोनी में एक IRS ऑफिसर की बेटी की हत्या करने का आरोप है. राहुल को अब गिरफ्तार कर लिया गया है. वो राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ का रहने वाला है.

आजतक से जुड़े हिमांशु शर्मा जब उसके गांव पहुंचे तो पहले लोग इस मामले पर बात करने से बचते दिखे. लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने बात की. वहां मौजूद महिलाओं ने कहा, ‘राहुल ने अपने परिवार और कुल का नाम डुबो दिया है. उन्होंने कभी सपने में भी उम्मीद नहीं की थी कि राहुल इस तरह की हरकत कर सकता है.’

Advertisement

इन लोगों के मुताबिक राहुल की सबसे बड़ी समस्या उसकी ऑनलाइन गेमिंग की लत थी. पैसे के लिए झूठ बोलना उसके लिए आम बात हो गई थी. उसने अपना मोबाइल तक बेच दिया था.

राहुल के परिजनों का कहना है कि गेमिंग के चक्कर में राहुल लाखों रुपये हार चुका था. उस पर कर्ज चढ़ गया था और दोस्त पैसे वापस मांगने लगे थे. दबाव इतना बढ़ गया कि उसने गलत रास्ता चुन लिया.

अब बताया जा रहा है कि पैसे की तंगी से निकलने के लिए ही उसने चोरी की योजना बनाई और बिना किसी को बताए दिल्ली पहुंच गया. यहां वो अमर कॉलोनी स्थित IRS अधिकारी के घर पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया.

Advertisement

राहुल पर 21 अप्रैल को भी अलवर में एक अन्य महिला से रेप करने का आरोप है. हालांकि उसकी बहन ने इससे इनकार किया है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल की बहन का कहना है कि उस रात 11 बजे तक राहुल गांव में ही था. उसके बाद वो कब और कैसे निकला ये किसी को नहीं पता चला. बाद में जानकारी मिली कि वो योगा एक्सप्रेस ट्रेन से अलवर से दिल्ली पहुंचा.

गांव में परिवार के पड़ोसियों और दुकानदारों का कहना है कि राहुल के पिता भी पहले दिल्ली में नौकरी करते थे. कथित तौर पर पर कुछ गलत कारणों के चलते गांव लौट आए थे. उनकी तलाश में पुलिस कई बार गांव आ चुकी है.

वीडियो: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी को मारने वाला राहुल सेक्स एडिक्ट था

Advertisement