The Lallantop

वेंकटेश अय्यर के शतक पर सुहाना खान का वायरल सेलिब्रेशन देखा?

सुहाना-वेंकी का सेलिब्रेशन वायरल.

Advertisement
post-main-image
वेंकटेश अय्यर की सेंचुरी पर सुहाना खान का सेलिब्रेशन वायरल (स्क्रीनग्रैब)

पंद्रह साल. बहुत लंबा वक्त होता है. और अगर इतने लंबे इंतजार के बाद कोई चीज मिले, तो उसका सेलिब्रेशन कमाल होता है. ऐसा ही कुछ दिखा कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच में. यहां पूरे पंद्रह साल बाद KKR के लिए सेंचुरी लगी. और ये सेंचुरी लगाई वेंकटेश अय्यर ने.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अय्यर ने सेंचुरी के बाद एक स्पेशल सेलिब्रेशन किया. सेंचुरी पूरी होते ही उन्होंने ये खास सेलिब्रेशन किया. और इस सेलिब्रेशन के वक्त जब कैमरा घूमा तो KKR के मालिक की बेटी सुहाना खान बहुत खुश दिखीं. अय्यर की बैटिंग पर लौटें तो उन्होंने अपनी पारी बेहतरीन अंदाज में शुरू की.

अय्यर ने MI के लिए डेब्यू कर रहे अर्जुन तेंडुलकर के एक ही ओवर में छक्का और फिर चौका जड़ा. हालांकि इसके कुछ ही देर बाद उनके घुटने में चोट भी लगी. लेकिन ये चोट उन्हें रोक नहीं पाई. फिजियो ने अय्यर का इलाज किया और फिर उन्होंने अपनी पारी आगे बढ़ाई.

Advertisement
# Venkatesh Iyer Century

चोट के चलते अय्यर को विकेट के बीच दौड़ने में तकलीफ हो रही थी. जिसके चलते उन्होंने बाउंड्रीज़ में डील करने का फैसला किया. अय्यर ने अपनी पारी में नौ छक्के और पांच चौके जड़े. दूसरे एंड से उन्हें सहयोग नहीं मिला और इसके चलते KKR की टीम 200 तक नहीं पहुंच पाई. अय्यर ने 51 गेंदों पर 104 रन बनाए.

यह उनकी पहली IPL सेंचुरी थी. जबकि KKR के लिए 15 सीजन में ये दूसरी सेंचुरी है. अपनी सेंचुरी पर पहुंचने के बाद बहुत खुश दिख रहे अय्यर ने KKR के डगआउट की ओर देखकर सर झुकाया. और अपने साथियों का अभिवादन किया. उनके इस अभिवादन के वक्त स्टैंड्स में मौजूद सुहाना खान बहुत खुश दिखीं. और उन्होंने तालियां बजाकर अय्यर की तारीफ़ की.

Advertisement

पारी खत्म होने के बाद अय्यर ने अपनी सेंचुरी पर बात की. उन्होंने कहा,

'बहुत अच्छा लग रहा है. मुंबई आना और गेम खेलना हमेशा ही स्पेशल होता है. सेंचुरी मारना और खास है. मुझे लगता है कि हमारे बोलर्स इस टोटल को डिफेंड कर लेंगे. मैं टीम के लिए खेलना चाहता हूं. अगर मैं छठे ओवर में क्रीज़ पर हूं तो 16वें ओवर के बारे में नहीं सोचूंगा. मौजूदा हालात पर फोकस रखने की कोशिश करता हूं, बहुत आगे की नहीं सोचता.'

हालांकि KKR के बोलर्स वेंकी की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. कोलकाता ने अपनी पारी में 185 रन बनाए थे. MI ने 14 गेंदें बाकी रहते ही जीत के लिए जरूरी रन बना लिए.

वीडियो: विराट कोहली और क्रिस्टियानो रोनाल्डो साथ खेलेंगे, सऊदी अरब का ये प्लान मस्त है!

Advertisement