The Lallantop

गांगुली की कप्तानी में किसे टक्कर देंगे इंडिया महाराजा?

आजादी के जश्न की मौज़ और बढ़ने वाली है.

Advertisement
post-main-image
एक बार फिर गांगुली की कप्तानी में खेलेंगे इरफान पठान

सौरव गांगुली. मौजूदा BCCI प्रेसिडेंट और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान. गांगुली एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं. भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर गांगुली इंडिया महाराजा की कप्तानी करते दिखेंगे. 16 सितंबर को ईडन गार्डन्स में होने वाले इस लेजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) स्पेशल मैच में इंडिया महाराजा के सामने वर्ल्ड जाएंट्स की टीम होगी. गांगुली जहां इंडिया महाराजा की कमान संभालेंगे वहीं वर्ल्ड जाएंट्स की कप्तानी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ऑयन मॉर्गन करेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

LLC के कमिश्नर रवि शास्त्री ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से इस बारे में कहा,

'हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हम अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. एक गौरवान्वित भारतीय के रूप में मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने इस साल की लीग को आजादी के 75 सालों के जश्न के नाम कर दिया है.'

Advertisement

दोनों टीम्स की बात करें तो इंडिया महाराजा की ओर से गांगुली के अलावा, विरेंदर सहवाग, मोहम्मद कैफ, यूसुफ पठान, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, इरफान पठान, पार्थिव पटेल, स्टुअर्ट बिन्नी, एस श्रीसंत, हरभजन सिंह, नमन ओझा, अशोक डिंडा, प्रज्ञान ओझा, अजय जडेजा, आरपी सिंह, जोगिंदर शर्मा और रीतिंदर सिंह सोढ़ी होंगे.

जबकि वर्ल्ड जाएंट्स की ओर से मॉर्गन के साथ उनके हमवतन मैट प्रॉयर, वेस्ट इंडीज़ से लेंडल सिमंस और दिनेश रामदीन होंगे. जबकि साउथ अफ्रीका से हर्शल गिब्स और जैक्स कैलिस, जॉन्टी रोड्स, डेल स्टेन रहेंगे. इनके साथ श्रीलंका से सनत जयसूर्या, मुथैया मुरलीधरन होंगे. जबकि ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड से मिचल जॉनसन, ब्रेट ली और नेथन मैकलम होंगे. इसके अलावा जिम्बाब्वे से हैमिल्टन मसकद्ज़ा, बांग्लादेश से मशरफे मुर्तज़ा, अफ़ग़ानिस्तान से असगर अफ़ग़ान और आयरलैंड से केविन ओ ब्रायन होंगे.

Advertisement

इस मैच के बाद LLC का दूसरा एडिशन शुरू होगा. इसमें चार टीम्स खेलेंगी. इस लीग में 22 दिन में कुल 15 मैच होने हैं. लीग का पहला सीजन वर्ल्ड जाएंट्स ने जीता था. ये लीग फ्रैंचाइज़ फॉर्मेट में खेली जानी है. इसमें प्राइवेट ओनरशिप वाली चार अलग-अलग फ्रैंचाइज़ होंगी.

मुंबई इंडियंस से जुड़े लिविंगस्टन और रबाडा जैसे दिग्गज

Advertisement