The Lallantop

IPL में फिर चलेगी 'दादागिरी', दिल्ली कैपिटल्स में मिलेगी ये जिम्मेदारी!

IPL में लौट रहे हैं सौरव गांगुली.

Advertisement
post-main-image
सौरव गांगुली और रिकी पॉन्टिंग (Delhi Capitals/Twitter)

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly). टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पूर्व BCCI अध्यक्ष. गांगुली एक बार फिर से IPL में वापसी करने वाले हैं. वो दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ बतौर क्रिकेट डायरेक्टर जुड़ेंगे. न्यूज एजेंसी PTI ने इस बात की जानकारी दी है. पूर्व भारतीय कप्तान दिल्ली कैपिटल्स के अलावा दुबई कैपिटल्स और साउथ अफ्रीका लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स का भी कामकाज देखेंगे. ये दोनों टीम्स इसी फ्रैंचाइज़ का हिस्सा हैं.

BCCI अध्यक्ष बनने से पहले गांगुली साल 2019 तक एक मेंटॉर के तौर पर दिल्ली के साथ जुड़े हुए थे. उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में ही BCCI के अध्यक्ष पद को छोड़ा था. उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए एक्सटेंशन नहीं मिला था. सौरव गांगुली तीन साल तक BCCI के अध्यक्ष पद पर रहे थे. इसके बाद से ही उनके करियर को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही थी.  

इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़े एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को गांगुली के नए रोल की जानकारी दी है. नाम नहीं बताने की शर्त पर उन्होंने कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘सौरव गांगुली इस साल से दिल्ली कैपिटल्स के साथ वापस जुड़ेंगे. सब कुछ फाइनल हो गया है. उन्होंने इस फ्रैंचाइज़ के साथ पहले काम किया है. मालिकों के साथ उनका अच्छा संबंध है. वो जब भी IPL में काम करेंगे, दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही रहेंगे.’

# DC ने ऑक्शन में खरीदे पांच प्लेयर्स

रिपोर्ट के मुताबिक फ्रैंचाइज़ ने IPL 2023 मिनी ऑक्शन में हेड कोच रिकी पॉन्टिंग के साथ-साथ सौरव गांगुली के सुझाव भी माने थे. दिल्ली कैपिटल्स ने दिसंबर 2022 में हुई नीलामी में पांच खिलाड़ियों को खरीदा, जिसमें मुकेश कुमार के ऊपर उन्होंने सबसे ज्यादा पैसे लुटाए. टीम ने उन्हें 5.5 करोड़ रुपये खर्च कर खरीदा था. मुकेश के अलावा फ्रैंचाइज़ ने ईशांत शर्मा, फिल सॉल्ट, राइली रूसो और मनीष पांडेय को भी अपनी टीम के साथ जोड़ा.

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ की बात करें तो रिकी पॉन्टिंग टीम के हेड कोच हैं. जबकि अजित आगरकर, शेन वॉटसन और प्रवीण आमरे टीम के असिस्टेंट कोच हैं. इनके अलावा जेम्स होप्स टीम के फास्ट बोलिंग कोच हैं. ये टीम पिछले सीज़न पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर रही थी. वहीं लगातार अच्छे खिलाड़ी होने के बाद भी ये टीम एक भी बार IPL खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है. ऐसे में फ़ैन्स को उम्मीद होगी कि गांगुली और पॉन्टिंग की जोड़ी मिलकर टीम को इस साल पहला खिताब दिला देगी

# दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड

ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, फिल सॉल्ट, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, मिचेल मार्श, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, सरफराज खान, विकी ओस्तवाल, यश धुल, अमन खान, एनरिक नॉर्खिया, चेतन साकरिया, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, मनीष पांडे और राइली रूसो.

वीडियो: IPL Auction 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने ऑटो चालक के बेटे को खरीद लिया

Advertisement

Advertisement