The Lallantop

इस महिला क्रिकेटर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड सेंचुरी का जश्न क्यों नहीं मनाया?

वजह जानकर Awww बोल बैठेंगे.

Advertisement
post-main-image
सोफी डिवाइन ने 36 बॉल पर धमाकेदार शतक ठोका. (फोटो- Twitter/@SuperSmashNZ)
न्यूज़ीलैंड. राजनीति प्रेमियों के लिए जेसिंडा अर्डर्न का देश. क्रिकेट प्रेमियों के लिए केन विलियम्सन का देश. यहां चल रही है महिलाओं की डोमेस्टिक टी20 लीग. नाम- सुपर स्मैश लीग. इसमें 14 जनवरी को चल रहा था वेलिंगटन ब्लेज़ और ओटागो स्पार्क के बीच मैच. ओटागो की टीम ने पहले बैटिंग की और स्कोरबोर्ड पर जुटाए 128 रन. ये टारगेट इतना भी आसान नहीं था, जितना वेलिंगटन ब्लेज़ ने इसे बना दिया. नौवें ओवर में ही टारगेट चेज़ कर लिया. ऑल क्रेडिट टू सोफी डिवाइन. सोफी न्यूज़ीलैंड टीम की कप्तान हैं और लीग में ब्लेज़ के लिए खेल रही हैं. वे ओपनिंग करने आईं और रिकॉर्डतोड़ 36 गेंदों में शतक ठोक दिया. ये महिला क्रिकेट का सबसे तेज़ शतक है. सोफी ने 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा. उनसे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की डियांड्रा डॉटिन के नाम था, जिन्होंने 2010 में 38 गेंदों में शतक जड़ा था. लेकिन सोफी ने इस रिकॉर्डतोड़ शतक का जश्न तक नहीं मनाया. क्यों? दरअसल वो 94 पर बल्लेबाजी कर रही थीं. जबरदस्त छक्का जड़कर शतक पूरा किया और टीम को जीत दिलाई. लेकिन छक्के के लिए उड़ी ये गेंद बाउंड्री पार बैठी एक छोटी बच्ची को जा लगी. सोफी ये देखकर बिल्कुल सन्न रह गईं. न तो शतक का जश्न, न टीम की जीत का. और सोफी ही नहीं, दोनो टीमों की सभी खिलाड़ी बच्ची को ही देख रही थीं. तुरंत सोफी बाउंड्री फांदकर बच्ची से मिलने गईं. बच्ची के चेहरे पर गेंद लगी थी, लेकिन अच्छी बात रही कि गंभीर चोट नहीं लगी. उसे तुरंत आइस पैक दिया गया. सोफी का रिकॉर्डतोड़ शतक जहां मैच का हाईलाइट रहा, वहीं उनका ये जेस्चर मैच का क्यूट मूमेंट रहा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement