टीम इंडिया के टेस्ट और ODI कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) भारत की T20I टीम का हिस्सा नहीं हैं. वह करीब एक साल से भारत के T20I सेटअप से बाहर हैं. उन्होंने दिसंबर 2025 में आखिरी T20 इंटरनेशनल मैच खेला था. इसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया. T20 टीम से बाहर किए जाने से पहले वह वाइस कैप्टन थे. लेकिन, अब शुभमन भारत की T20 टीम में कमबैक करने की कोशिश में हैं. इन दिनों वह शेरे-ए-पंजाब T20 लीग में खेल रहे हैं. इस लीग में वह फाजिल्का फाल्कंस का हिस्सा हैं. 6 सितंबर को उन्होंने लुधियाना लायंस के खिलाफ धुआंधार बैटिंग करके अपनी टीम को मैच जिताया.
शुभमन ने IPL में 732 रन मारे, अब इस लीग में छाए, T20I टीम में जगह बनाकर रहेंगे?
टीम इंडिया के Test और ODI कैप्टन Shubman Gill भारत की T20 टीम में कमबैक करने की कोशिश में हैं. इन दिनों वह शेर-ए-पंजाब T20 लीग में खेल रहे हैं. लीग में वह फाजिल्का फाल्कंस टीम का हिस्सा है. 6 सितंबर को उन्होंने विस्फोटक बैटिंग करके अपनी टीम को मैच जिताया.

शेरे-ए-पंजाब T20 लीग के 15वें मुकाबले में फाजिल्का फाल्कंस और लुधियाना लायंस की टीमें आमने-सामने थीं. यह मैच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में खेला गया. लुधियान लायंस के कप्तान अर्शदीप सिंह ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी.
फाजिल्का फाल्कंस ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 170 रन स्कोर किए. टीम के टॉप स्कोरर शुभमन गिल रहे. इस मुकाबले में उनका आक्रामक अंदाज देखने को मिला. पारी की शुरुआत करने आए शुभमन ने आतिशी बैटिंग की. उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों पर 40 रन जड़े. शुभमन ने अपनी इनिंग्स में 7 चौके और एक छक्का लगाया.
लुधियाना लायंस को मैच जीतने के लिए 171 रनों का टारगेट मिला. एक समय कृष भगत और माधव सिंह पठानिया फाल्कंस के बॉलर्स पर जबदस्त हमला किया. तब ऐसा लगा कि लुधियाना की टीम मैच जीत जाएगी. लेकिन, लास्ट ओवर में गर्व कुमार ने सधी बॉलिंग की. लुधियाना को आखिरी ओवर में मैच जीतने के लिए 19 रन बनाने थे. लेकिन, लास्ट ओवर में टीम सिर्फ 17 रन बना पाई. लुधियाना ने 20 ओवर्स में 169 रन बनाए. इस तरह फाजिल्का ने यह मैच 1 रन से जीता.
इस मुकाबले मे फाजिल्का को रेस्पेक्टेड टोटल तक पहुंचाने में शुभमन गिल का अहम रोल रहा. एक तरफ विकेट गिरते रहे, लेकिन, शुभमन ने दूसरे एंड से अटैकिंग बल्लेबाजी जारी रखी. इस पारी के जरिए उन्होंने दिखाया कि उनमें भी जबरदस्त हिटिंग पावर है. IPL 2026 के बाद शुभमन पहली बार किसी T20 लीग में खेल रहे हैं. इस साल IPL में 732 रन बनाने वाले शुभमन का बल्ला शेर-ए- पंजाब ट्रॉफी में भी बोला है. अगर वह इसी तरह बैटिंग करते रहे, तो उनकी भारत की T20 टीम में वापसी हो सकती है.
क्यों बाहर किए गए शुभमन गिल?फिलहाल, शुभमन गिल भारत की T20 टीम से बाहर हैं. दिसंबर 2025 के बाद से उनकी टीम में वापसी नहीं हुई है. शुभमन ने 14 दिसंबर 2025 को लास्ट T20I मैच खेला था. इसके बाद उन्हें T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. तब से उनकी सुध नहीं ली गई. टीम से बाहर किए जाने से पहले शुभमन गिल भारत की T20 टीम के उपकप्तान थे.
शुभमन को भारत की T20 टीम से बाहर किए जाने के दो कारण रहे. पहला कारण की वर्ल्ड कप से पहले उन्होंने जितने मैच खेले उनमें इम्पैक्ट नहीं डाल पाए. साल 2025 में शुभमन ने 15 मैच खेले, जिनमें 291 रन बनाए. हाईएस्ट स्कोर 47 रन रहा. शुभमन की इस परफॉर्मेंस पर सेलेक्टर्स की नजर थी.
इसके अलावा टीम मैनेजमेंट वर्ल्ड कप में टॉप ऑर्डर में एक एक्स्ट्रा विकेटकीपर चाहता था. जो टीम को फ्लेक्सबिलिटी दे सके. तब टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यदाव ने कहा था कि शुभमन को खराब फॉर्म के लिए ड्रॉप नहीं किया गया. ऐसा टीम कॉम्बिनेशन की वजह से हुआ. हम टॉप ऑर्डर में एक विकेटकीपर चाहते थे. उन्हें फॉर्म की वजह के ड्रॉप नहीं किया गया.
ये भी पढ़ें: इंडियन विमेंस टीम एशिया कप जीतेगी तो ट्रॉफी फिर नहीं मिलेगी? पाकिस्तान का प्लान पता लगा
वापसी आसान नहींशुभमन गिल को टीम इंडिया से बाहर हुए करीब एक साल होने को है. इस दौरान टीम इंडिया ने आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्ब्बावे में T20 सीरीज खेली. लेकिन, इन तीनों सीरीज के लिए शुभमन गिल को टीम में शामिल नहीं किया गया. इसके अलावा सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज में भी उन्हें जगह नहीं मिली. इतना ही नहीं उन्हें एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारत की T20 टीम में नहीं चुना गया.
फिलहाल, शुभमन गिल की T20 टीम में वापसी इतनी आसान नहीं है. वह टॉप ऑर्डर में बैटिंग करते हैं. भारत की T20 टीम का टॉप ऑर्डर पहले से पैक्ड है. वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन T20I में टॉप ऑर्डर में बैटिंग करते हैं. इससे शुभमन के लिए T20 टीम में गुंजाइश नहीं बचती है.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले









