The Lallantop

शुभमन गिल पर आया बड़ा अपडेट, तस्वीर देख खुश हो जाएंगे भारतीय फ़ैन्स!

वनडे वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच पाकिस्तान से होना है. इससे पहले एक बड़ी ख़बर आई है.

Advertisement
post-main-image
लौट आए हैं शुभमन गिल (तस्वीर - ट्विटर)

इंडिया वर्सेज़ पाकिस्तान (IndvsPak). अक्सर ही इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट बताया जाता है. तभी शायद इस मैच से पहले एक ओपनिंग सेरेमनी करवाई जा रही है. ख़ैर, इस मैच से पहले एक ऐसी अपडेट आई है, जिसे सुन इंडियन फ़ैन्स खुश हो जाएंगे. ये अपडेट शुभमन गिल (Shubman Gill) से जुड़ी हुई है. शुभमन गिल वापस इंडियन टीम से जुड़ गए हैं. उन्होंने बैटिंग प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ शुभमन 11 अक्टूबर को ही अहमदाबाद पहुंच गए थे. 12 अक्टूबर को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम से आई एक तस्वीर में दिखा कि शुभमन बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे हैं. बता दें, शुभमन को डेंगू हो गया था और वह मेडिकल टीम की निगरानी में थे. शुभमन की फिटनेस पर अभी तक कोई ऑफिशल अपडेट नहीं आई है. पर उन्हें बैटिंग प्रैक्टिस करते देख फ़ैन्स का मानना है कि वो पाकिस्तान के खिलाफ़ प्लेइंग XI में शामिल किए जाएंगे. प्रैक्टिस के दौरान टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के कुछ लोग भी उनके साथ दिखे.

Advertisement

वनडे वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से चेन्नई में था. इस मैच से पहले ही शुभमन को डेंगू हो गया था. इस दौरान वो चेन्नई में ही थे. 11 अक्टूबर को अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ़ मिली जीत में भी शुभमन मिसिंग थे. उनकी जगह ईशान किशन ने दोनों मैच में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ डक पर आउट होने के बाद ईशान ने अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ़ 47 रन की पारी खेली.

शुभमन का लौटना पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए बुरी ख़बर है. सबको पता है कि इस युवा ओपनर को ये ग्राउंड बहुत पसंद है. IPL 2023 में शुभमन ने 17 मैच में 890 रन बनाए. इसमें तीन शतक और चार पचासे शामिल रहे. शुभमन ने 60 के औसत से बैटिंग की, और 157.8 की स्ट्राइक रेट से बॉलर्स को कूटा. नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में शुभमन हर फॉर्मेट में शतक बना चुके हैं. यहां आते ही वो अलग लय में नज़र आते हैं. हालांकि, वो फिलहाल डेंगू से लौट रहे हैं. ऐसे में ये देखना होगा, शुभमन पाकिस्तानी बॉलर्स को कैसे ट्रीट करते हैं.

एशिया कप के बाद भारत और पाकिस्तान पहली बार आमने-सामने होंगे. ये मैच शनिवार, 14 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीम्स अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं और ट्रेनिंग कर रही हैं. रोहित शर्मा की टीम ने अब तक ऑस्ट्रेलिया और अफ़ग़ानिस्तान को हराया है. वहीं पाकिस्तान ने भी अपने दोनों मैच जीते हैं. बाबर की टीम नीदरलैंड्स और श्रीलंका को हरा चुकी है.

Advertisement

वीडियो: इंडिया vs पाकिस्तान मैच में शुभमन गिल का ऐसा कैच ड्रॉप देख दंग रह जाएंगे!

Advertisement