एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) खत्म हो चुका है. फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया है. इस मुक़ाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की टीम कुल 147 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. पाकिस्तानी टीम के लिए मोहम्मद रिज़वान ने 55 रन की सबसे बड़ी पारी खेली.
हाथ में टांके... कान से खून... बाहर बैठे लोगों को नहीं पता मेरे प्लेयर किस हाल में खेले!
फाइनल हारने के बाद बोले पाकिस्तान के कोच.


रिज़वान ने 49 गेंदों में एक छक्के और चार चौके के साथ कुल 55 रन बनाए. मैच के बीच और मैच के बाद भी रिज़वान की इस पारी की खूब आलोचना हुई. गौतम गंभीर से लेकर शोएब अख्तर तक, सबने इस पारी पर अपनी राय रखी. गौतम गंभीर ने बीच मैच इसकी आलोचना की, वहीं शोएब अख्तर ने ट्वीट कर लिखा,
‘ये कॉम्बिनेशन काम नहीं कर रहा है. पाकिस्तान को बहुत सारी चीज़ों पर काम करने की जरूरत है. फख़र, इफ्तिखार, खुशदिल सब पर काम करने की जरूरत है. और रिज़वान, 50 गेंदों पर 50 रन अब काम नहीं करता है. इससे पाकिस्तान को कोई फायदा नहीं होगा. श्रीलंका को बधाई. क्या कमाल की टीम है.’
इन सबके बाद अब पाकिस्तानी टीम के हेड कोच सकलैन मुश्ताक ने अपने खिलाड़ियों का बचाव किया है. गौतम गंभीर और शोएब अख्तर के बयान पर उन्होंने कहा,
‘उनकी सोच है, जो बाहर लोग बैठे हैं ना, वो बाहर से चीज़ों को देखते है और उसके ऊपर बात कर देते हैं. ये उनकी गलती नहीं है. उन्होंने स्कोरकार्ड और रिज़ल्ट देखा और कॉमेंट कर दिया. उनको कोई आइडिया ही नहीं है कि अंदर ड्रेसिंग रूम में क्या हो रहा है. प्लेयर्स अपने कॉफिडेंस को लेकर क्या फील कर रहे है और जो चोट उनको लगी हुई है.
मैंने तीन साल तक एक्सपर्ट के तौर पर काम किया है. तो मुझे पता है चीज़ें कैसे काम करती हैं. जब वो क्रिकेटर्स के साथ क़रीब से काम करते है, वो तभी टीम बॉन्डिंग, वातावरण के बारे में जान पाते हैं.'
इनके साथ हेड कोच सकलैन ने आसिफ अली और शादाब खान की भी तारीफ की. जो बीच मैच चोटिल हो गए थे लेकिन उसके बाद भी बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. खिलाड़ियों के लिए सकलैन बोले,
‘आसिफ के हाथ में चार टांके लगे हुए है. शादाब के कान में से खून निकल रहा है. उसको कन्कशन था फिर भी वो बैटिंग करने के लिए गया.’
इन सबके साथ टीम के हेड कोच ने श्रीलंका को बधाई भी दी. एशिया कप जीतने के लिए उनकी तारीफ में कहा,
‘मैं श्रीलंकन को क्रेडिट दूंगा. शुरूआती नौ ओवर में हमने उनकी कमर तोड़ दी थी. लेकिन जिस तरह से राजपक्षा ने बैटिंग की और बाकी खिलाड़ियों ने उनका साथ दिया, उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है. मैं पक्का कह सकता हूं कि ये उनकी जिंदगी की सबसे बढ़िया पारी होगी. जिस तरह से उन्होंने अपनी टीम को उठाया, सलाम.’
बता दें, श्रीलंका ने 11 सितम्बर, रविवार को पाकिस्तान को हराकर, छठीं बार एशिया कप का फाइनल अपने नाम किया है.
एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान की हार पर क्या बोले पाक के पूर्व मंत्री?














.webp?width=275)

.webp?width=120)




