The Lallantop

संजू सैमसन से बहुत बेहतर प्लेयर हैं केएल राहुल?

विरेंदर सहवाग को तो ऐसा ही लगता है.

Advertisement
post-main-image
संजू सैमसन और केएल राहुल की तस्वीर पुरानी है, लेकिन सहवाग का दावा नया सा लग रहा है (पीटीआई)

विरेंदर सहवाग. सालों तक टीम इंडिया के सफल ओपनर थे. आजकल क्रिकेट विशेषज्ञ बनकर तमाम जगहों पर इस खेल की चर्चा करते हैं. ओपिनियन देते हैं. अक्सर उनके ओपिनियंस पर ख़बरें बनती हैं, लोग चर्चा करते हैं. और अब सहवाग ने इन लोगों को फिर से काम पकड़ा दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सहवाग ने दावा किया है कि केएल राहुल संजू सैमसन से बेहतर बल्लेबाज हैं. राजस्थान और लखनऊ मैच से पहले क्रिकबज़ पर बात करते हुए सहवाग ने यह भी कहा, कि राजस्थान के पास ट्रेंट बोल्ट के अलावा कोई बोलर नहीं है, जो राहुल के लिए खतरा बन सके.

'केएल राहुल फॉर्म में लौट आए हैं. उन्होंने पिछले मैच में रन बनाए थे. हां, हो सकता है कि उनका स्ट्राइक रेट लोगों की की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा हो, लेकिन उनकी फॉर्म अच्छा संकेत है. राजस्थान के पास ट्रेंट बोल्ट के अलावा कोई ऐसा पेसर नहीं है, जिसके पास एक्सप्रेस पेस हो या जो खतरनाक हो. उनके पास खतरनाक स्पिनर्स हैं, लेकिन अगर केएल राहुल देर तक खेलते हैं, तो निश्चित तौर पर उनसे निपट लेंगे.'

Advertisement

सहवाग ने यह भी कहा कि तमाम फॉर्मेट्स की तुलना करें तो केएल राहुल, संजू सैमसन से बहुत बेहतर हैं. सहवाग ने कहा,

'अगर आप खुद को इंडियन टीम में स्टैब्लिश करने की बात करें, तो मुझे लगता है कि केएल राहुल संजू सैमसन से बहुत बेहतर हैं. उन्होंने टेस्ट मैच खेल रखे हैं और तमाम देशों में सेंचुरी स्कोर कर रखी है. उन्होंने वनडे में भी अच्छा खेला है, ओपनर के रूप में भी और मिडल ऑर्डर में भी. और साथ ही उन्होंने T20 क्रिकेट में भी रन बनाए हैं.'

राहुल की रीसेंट फॉर्म की बात करें तो उन्होंने 19 अप्रैल, बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ़ 31 गेंदों में 39 रन की पारी खेली. उन्होंने इस मैच में बहुत धीमी शुरुआत की थी. ट्रेंट बोल्ट के द्वारा फेंके गए पहले ओवर में राहुल एक भी रन नहीं बना पाए थे.

Advertisement

राजस्थान के प्लेयर्स ने उनके दो आसान से कैच भी गिराए. लेकिन बाद में राहुल ने रिकवरी की अच्छी कोशिश की. हालांकि, यह कोशिश सफल नहीं रही. जेसन होल्डर ने उन्हें कैच आउट करा दिया.

वीडियो: धोनी पर CSK बॉलर्स की ये गलती बहुत भारी पड़ने वाली है

Advertisement