The Lallantop

'मैंने विराट की कप्तानी से ये सीखा और अब अप्लाई करता हूं...' - रोहित शर्मा

विराट भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में से हैं.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा और विराट कोहली (PTI images)

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में एक पारी और 132 रन से हराया. नागुपर में इस मैच में रोहित शर्मा ने टीम की बैटिंग का ज़िम्मा संभाला. रोहित ने सामने से लीड करते हुए 120 रन की शानदार पारी खेली और भारत को 400 तक पहुंचाया. मैच जीतने के बाद कैप्टन रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट की कप्तानी पर बात की. उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने विराट की कप्तानी से क्या सीखा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रोहित ने प्रेस से कहा कि बॉलर्स के लिए कंडीशन्स को सही तरीके से यूज़ करना जरूरी था. इसी बीच उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने विराट से कप्तानी में क्या सीखा. रोहित ने कहा -

कंडीशन्स दोनों टीम्स के लिए होती है, सिर्फ हमारे लिए नही. मैदान में उतरकर पिच का पूरी तरह से फायदा उठाना, ये उन्हें (हमारे बॉलर्स को) ख़ास बनाता है. उन्हें पता है कि ऐसी पिचेस पर क्या करना होता है और कौन से एरिया में बॉलिंग करनी है. वो विरोधी बल्लेबाज़ों पर लगातार प्रेशर डालते रहते हैं.

Advertisement

इसके बाद रोहित ने बताया, कि उन्होंने विराट से क्या सीखा.

मैं जब प्लेयर था और विराट कैप्टेंसी करते थे, तब मैंने देखा सही फील्ड सजाना कितना जरूरी है. मैंने एक और चीज़ नोटिस की. आप विकेट लो या ना लो, वो प्रेशर बना रहना चाहिए. जिससे विरोधी टीम गलती करे. ये चीज़ मैंने विराट की कैप्टेंसी में जब ये बॉलर्स बॉलिंग करते थे, तब सीखी.

रोहित ने आगे कहा कि वो इसी चीज़ को दोहरा रहे हैं. उन्होंने कहा -

Advertisement

मैं अब यही करने की कोशिश करता हूं. प्रेशर अप्लाई करता रहूं, विकेट को लेकर ज्यादा उत्तेजित होना ठीक नही. हर बॉल पर विकेट नहीं आने वाली है, ऐसा नहीं होता है. अगर ऐसा होता, तो फिर तो क्या ही बात होती. हमें खुद को याद दिलाना होता है कि ऐसा लगातार नहीं होगा. हमें कड़ी मेहनत करते रहनी होगी.

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं. विराट ने 2014 से 2022 तक नेशनल टीम की कैप्टेंसी की. इस दौरान विराट और टीम इंडिया ने 68 में से 40 टेस्ट जीते. कोहली ने टीम मैनेजमेंट के साथ मिलकर भारत के बॉलिंग अटैक को मज़बूत किया था. ताकी टीम इंडिया किसी भी टीम के 20 विकेट्स ले सके. ऐसा करने का श्रेय भी लगातार विराट को दिया जाता है.

# आशीर्वाद जैसी है ये तिकड़ी

रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी कहा कि भारतीय स्पिनर्स की तिकड़ी किसी आशीर्वाद जैसी है. रोहित ने अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल की तुलना पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड और मिचेल स्टार्क से की. रोहित ने कहा -

ये ऑस्ट्रेलिया में स्टार्क, कमिंस और हेजलवुड की कप्तानी करने जैसा है. जब आपके पास अश्विन, जडेजा या अक्षर जैसी क्वालिटी के बॉलर्स हों, जिन्होंने इतने साल इंडिया के लिए खेला है और ऐसे ही पिचेस पर बड़े हुए हैं, तो ये एक ब्लेसिंग ही है.

भारत ने चार मैच की टेस्ट सीरीज़ में 1-0 की बढ़त ले ली है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है.

वीडियो: Ind vs Aus नागपुर पिच पर बात करते हुए टीम इंडिया पर आरोप लगा गए रिकी पॉन्टिंग

Advertisement