The Lallantop

सूर्यकुमार के ऐतिहासिक कैच पर रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल, वीडियो देख गूजबंप्स आ जाएंगे!

T20 World Cup Final में Suryakumar Yadav का लिया हुआ वो ऐतिहासिक कैच हर किसी की यादों में बस गया है. अब उसपर टीम इंडिया कैप्टन Rohit Sharma का रिएक्शन Video वायरल हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
सूर्या के कैच पर रोहित का रिएक्शन वायरल (फोटो: AP)

T20 वर्ल्ड कप फाइनल (T20 World Cup Final 2024) को खेले गए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के उस ऐतिहासिक कैच को लेकर हर दिन कुछ अपडेट और कुछ नए एंगल सामने आ रहे हैं. अब सूर्या के उस कैच का एक और वीडियो वायरल (Suryakumar Yadav Catch) हो रहा है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा का रिएक्शन (Rohit Sharma Reaction) देखा जा रहा है. इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं.

दरअसल जो वीडियो सामने आया है, उसमें रोहित शर्मा लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पास खड़े नजर आ रहे हैं. हार्दिक की गेंद पर मिलर जैसे ही वो हवाई शॉट लगाते हैं, रोहित की नजरें बॉल की तरफ जाती हैं. शॉट को देख रोहित हताश नजर आते हैं. ऐसा लग रहा कि जैसे वो मान चुके कि बॉल बाउंड्री को पार कर जाएगी. सूर्या जब उस कैच को लपकने की कोशिश कर रहे होते हैं, तब रोहित नीचे झुककर इसे देखते रहते हैं. हालांकि सूर्या ने बेहतरीन प्रजेंस ऑफ माइंड दिखाते हुए इस कैच को पूरा किया, जिसके बाद रोहित ने राहत की सांस ली.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये भी पढ़ें: 'ऐसे तो 50 कैच... ' सूर्यकुमार यादव के कैच के पीछे की 'असल कहानी' तो फील्डिंग कोच ने सुनाई है

Advertisement
सूर्या ने सुनाई कहानी

खुद सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर के इस शानदार कैच की कहानी सुनाई है. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से जुड़े देवेंद्र पांडेय के साथ इंटरव्यू में सूर्यकुमार यादव ने बताया कि इस तरह के कैच लेने के लिए उन्होंने खूब प्रैक्टिस की थी. उन्होंने बताया, 

“रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ने वाइड यॉर्कर के लिए फील्ड सेट की थी और मैं लॉन्ग ऑफ पर कुछ वाइड खड़ा था. आम तौर पर रोहित भाई लॉन्ग ऑन पर नहीं खड़े होते. लेकिन उस दौरान वो वहां थे. जब गेंद आ रही थी तब एक सेकेंड के लिए मैंने उनकी तरफ देखा. मैं दौड़ा और मेरा लक्ष्य कैच पकड़ना था. अगर रोहित पास में होते तो मैं उनकी तरफ गेंद उछाल देता. लेकिन वो दूर थे. उन 4-5 सेकेंड में जो कुछ हुआ, मैं उसे बयां नहीं कर सकता.”

सूर्या ने बताया कि जब उन्होंने गेंद पकड़ी और उसे उछाला तो तब उनके पैर बाउंड्री रोप से नहीं छू रहे थे. उनके मुताबिक अगर ये बॉल छह रन के लिए चली जाती तो भी शायद इंडियन टीम इस मुकाबले को जीत सकती थी. हालांकि इसके लिए टीम इंडिया को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती. बताते चलें कि सूर्या के ये कैच काफी हद तक टीम इंडिया के शानदार जीत की वजह बना. भारत ने इस मुकाबले को 7 रन से अपने नाम किया था.

Advertisement

वीडियो: कौन बनेगा विराट, रोहित और जडेजा का विकल्प? लल्लनटॉप वालों ने बताया

Advertisement