Rohit Sharma. टीम इंडिया के कप्तान. रोहित की कप्तानी पर हाल में बहुत सवाल थे. साउथ अफ़्रीका के दौरे पर भारत जिस तरह पहला टेस्ट हारा, लोगों को खूब गुस्सा आया. भारतीय टीम को यहां पारी और 32 रन की हार मिली थी. लेकिन इसके बाद टीम ने दूसरे टेस्ट में कमाल की वापसी की.
रोहित की टीम तो ठीक, लेकिन खुद रोहित और बुमराह के ये रिकॉर्ड नेक्स्ट लेवल हैं!
Rohit Sharma ने South Africa को Cape Town में हरा दिया. इसके साथ ही उन्होंने Mahendra Singh Dhoni की बराबरी कर ली. Jasprit Bumrah ने भी साउथ अफ़्रीका में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.


टीम इंडिया ने साउथ अफ़्रीका को केप टाउन में सात विकेट से पीट दिया. इसके साथ ही रोहित ने लेजेंडरी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली. अब वह साउथ अफ़्रीका में टेस्ट सीरीज़ ड्रॉ कराने वाले सिर्फ़ दूसरे भारतीय कप्तान बन गए. उनसे पहले ये कारनामा महेंद्र सिंह धोनी ने किया था. धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2011 में टेस्ट सीरीज़ ड्रॉ की थी.
हालांकि इस टूर पर दोनों टीम्स के बीच तीन टेस्ट खेले गए थे. सेंचुरियन में भारत पारी और 25 रन से हारा था. जबकि डरबन में टीम ने 87 रन से जीत दर्ज की थी. जबकि केप टाउन में हुआ टेस्ट ड्ऱॉ पर खत्म हुआ था. इसके अलावा भारत कभी भी साउथ अफ़्रीका में टेस्ट सीरीज़ नहीं बचा पाया. टीम को हर बार ही हार मिली.
यह भी पढ़ें: रोहित की टीम ने साउथ अफ़्रीका में वो कर दिया, जो कोई एशियन टीम ना कर पाई थी!
इतना ही नहीं, रोहित ने इसके अलावा एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रोहित अब केप टाउन में टेस्ट जीतने वाले पहले एशियन कप्तान बन गए हैं. इनसे पहले कोई भी एशियन कप्तान केप टाउन में टेस्ट मैच नहीं जीत पाया था.
इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने भी एक रिकॉर्ड बनाया. वह साउथ अफ़्रीका में टेस्ट प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ बनने वाले पहले भारतीय हैं. बुमराह को इस सीरीज़ में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यह अवॉर्ड मिला. उन्होंने सीरीज़ में 12 विकेट निकाले थे. बुमराह ने केप टाउन टेस्ट की दूसरी पारी में अकेले छह विकेट लिए. बुमराह के साथ साउथ अफ़्रीकी कप्तान डीन एल्गर को भी यह अवॉर्ड मिला. एल्गर ने दो टेस्ट मैच की सीरीज़ में 201 रन बनाए थे.
बात इस मैच की करें, तो डीन एल्गर ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला कर लिया. न्यूलैंड्स की पिच पर बैटिंग एकदम आसान नहीं थी. मोहम्मद सिराज ने नए साल की बेहतरीन शुरुआत कर पहली पारी में छह विकेट ले डाले. साउथ अफ़्रीका सिर्फ़ 55 रन पर सिमट गई. यह भारत के खिलाफ़ उनका सबसे छोटा टेस्ट टोटल है.
जवाब में भारत ने 153 रन बनाए. हालांकि ये स्कोर और ज्यादा हो सकता था, लेकिन भारत के सात बल्लेबाज इस पारी में खाता ही नहीं खोल पाए. अंतिम छह विकेट तो स्कोरबोर्ड भी नहीं बढ़ा पाए. भारत को पहली पारी में 98 रन की लीड मिली. दूसरी पारी में ऐडन मार्करम ने 103 गेंदों पर 106 रन बनाए. लेकिन साउथ अफ़्रीका का टोटल 176 रन पर ही रुक गया. भारत को जीत के लिए 79 रन का लक्ष्य मिला. टीम ने सिर्फ़ तीन विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया.
वीडियो: भारत-साउथ अफ्रीका मैच का हाल देखकर सचिन तेंडुलकर ने पोस्ट में क्या लिखा?



















