The Lallantop

पिज्जा डिलीवरी करने गए थे, US में भारतीय नागरिक को किसी ने गोलियों से भून दिया

अंशुल कुंचा अमेरिका के नॉर्थ फिलाडेल्फिया में एक मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) में काम करते थे. इसके साथ ही वो वीकेंड्स यानी हफ्ते के अंत में पार्ट-टाइम जॉब के तौर पर पिज्जा डिलीवरी का काम भी किया करते थे.

Advertisement
post-main-image
28 साल के अंशुल के अमेरिका में गोली मार दी गई है (PHOTO-ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अंशुल कुंचा, जो अमेरिका के नॉर्थ फिलाडेल्फिया में पार्ट-टाइम पिज्जा डिलीवर थे, को गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  • अंशुल को सुनसान इलाके में पिज्जा डिलीवरी के लिए बुलाकर योजनाबद्ध तरीके से गोली मारी गई, जिसके पीछे कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
  • भारतीय वाणिज्य दूतावास परिवार से संपर्क में है और अमेरिकी अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं, परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

अमेरिका में एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 28 साल के अंशुल कुंचा तेलंगाना के हैदराबाद के रहने वाले थे. बताया गया कि वो पिज्जा डिलीवरी कर रहे थे. इसी दौरान गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई. अंशुल के परिवार का आरोप है कि उन्हें साजिश के तहत मारा गया. अंशुल की बहन तन्वी के मुताबिक, उनके भाई को सिर में 3 गोलियां मारी गईं, जिसके बाद उन्हें सड़क पर छोड़ दिया गया. तन्वी ने आगे बताया कहा कि उनके भाई के पास से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है. उसे एक सुनसान इलाके में पिज्जा डिलीवर करने के लिए कहा गया था. उन्होंने कहा, 

Advertisement

यह एक ट्रैप था. मकसद उसे मारना था. मुझे नहीं पता कि उन्हें इससे क्या मिला या उनका इरादा क्या था? वे मेरे भाई को ले गए और उसकी हत्या कर दी.

पार्ट-टाइम पिज्जा डिलीवर करते थे अंशुल

अंशुल कुंचा अमेरिका के नॉर्थ फिलाडेल्फिया में एक मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) में काम करते थे. इसके साथ ही वो वीकेंड्स यानी हफ्ते के अंत में पार्ट-टाइम जॉब के तौर पर पिज्जा डिलीवरी का काम भी किया करते थे. बहन के मुताबिक, उन्होंने गोली मारे जाने से कुछ देर पहले ही एक ऑर्डर डिलीवर किया था. परिवार वालों ने बताया कि हमले के दौरान अंशुल को कई गोलियां मारी गईं. फिलहाल ये साफ नहीं है कि अंशुल को किन हालात में किस वजह से गोली मारी गई. हमलावरों की संख्या कितनी थी, ये भी अभी साफ नहीं हैं. अमेरिकी अधिकारी इस हमले की जांच कर रहे हैं.

Advertisement
CONSULATE
न्यू यॉर्क स्थित भारत के वाणिज्य दूतावास की पोस्ट (PHOTO-X)
भारतीय के दूतावास ने क्या कहा?

न्यूयॉर्क में भारत के वाणिज्य दूतावास ने अंशुल के मौत की पुष्टि की है. दूतावास ने पोस्ट कर बताया कि वो शोक संतप्त परिवार के संपर्क में हैं. ‘एक्स’ पोस्ट में दूतावास ने कहा, 

फिलाडेल्फिया, PA में रहने वाले भारतीय नागरिक अंशुल कुंचा के अकाल निधन से हमें गहरा दुख हुआ है. इस मुश्किल समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. वाणिज्य दूतावास अंशुल के परिवार के संपर्क में है और हर संभव मदद पहुंचा रहा है.

अंशुल की बहन तन्वी ने इस मामले में न्याय की मांग की है. उन्होंने भारतीय विदेश मंत्रालय से अपील की है कि उनके भाई का शव जल्द से जल्द वापस लाया जाए. तन्वी के मुताबिक अमेरिकी मीडिया में खबरें है कि काले मास्क और बैकपैक पहने दो बंदूकधारी थे जिन्होंने उनके भाई को गोली मारी.

Advertisement

वीडियो: अमेरिका के फ्लोरिडा में भारतीय मूल की नर्स पर हमला

Advertisement