The Lallantop

'रिंकू सिंह फ़ैन क्लब' के पीछे की कहानी जान भावुक हो जाएंगे आप!

जब 'रिंकू' को कोई नहीं जानता था.

Advertisement
post-main-image
रिंकू सिंह ने खुद बनाया था अपना फ़ैन क्लाब (फाइल, स्क्रीनग्रैब)

रिंकू सिंह. कोलकाता नाइट राइडर्स के धमाल बैटर. रिंकू ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ़ आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़ कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई. और इस जीत के बाद पूरी दुनिया ही उनकी फैन हुई पड़ी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लेकिन कुछ वक्त पहले ऐसा नहीं था. रिंकू के पास फ़ैन्स के नाम पर शायद अपना परिवार ही था. और उसी दौर में रिंकू ने कुछ ऐसा किया, जिसके लिए उनका खूब मजाक भी बना. लोगों ने बहुत कुछ कहा. दरअसल रिंकू ने 12 फरवरी 2018 को फेसबुक पर अपना ही फैन क्लब बनाया था.

और भला कौन सेलिब्रिटी ऐसा करता है? तो बस, लोगों को मसाला मिल गया. और इस बात के लिए रिंकू को खूब ट्रोल किया गया. इस ट्रोलिंग से कुछ ही हफ्ते पहले उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 80 लाख की रकम में खरीदा था.

Advertisement

और फिर शुरुआती सालों में IPL में उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा. लेकिन IPL2022 से तस्वीर बदलनी शुरू हुई. इस साल उन्होंने सात पारियों में 34.80 की ऐवरेज और 148.71 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. और इन रन्स में एक इनिंग्स तो कमाल थी.

रिंकू का बनाया- Rinku Singh Fan Club

रिंकू ने करो या मरो वाले मैच में लखनऊ के खिलाफ़ सिर्फ 15 गेंदों में 40 रन कूटे थे. हालांकि जीत के बेहद क़रीब पहुंच वह आउट हो गए. आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर रिंकू का विकेट गिरा और KKR की टीम ये मैच महज़ दो रन से हार गई. इस ओवर में जीत के लिए KKR को 21 रन चाहिए थे. और रिंकू ने पहली चार गेंदों पर 18 रन बटोर भी लिए.

लेकिन पांचवीं गेंद पर एवन लूईस ने बेहतरीन कैच पकड़ उन्हें बाहर भेज दिया. और फिर आखिरी गेंद पर उमेश यादव बोल्ड हो गए. KKR इस हार के चलते प्लेऑफ नहीं खेल पाई. और रिंकू इस बात से बहुत दुखी थे. इस हार के बाद उनकी रोती हुई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं.

Advertisement

और फिर IPL2023 में रिंकू ने ये ग़लती नहीं दोहराई. इस बार उन्होंने किसी फील्डर को कोई मौका दिया ही नहीं. आखिरी ओवर की हर हिट सीधे बाउंड्री के बाहर ही जाकर गिरी. रिंकू ने सिर्फ़ 21 गेंदों पर 48 रन की नाबाद पारी खेली. और KKR को लगभग हारा हुआ मैच जिता दिया. इस बार रिंकू ने आखिरी ओवर में पांच छक्के मारे. और इस ओवर में कुल 31 रन बने.

और इस कमाल के बाद अब रिंकू सिंह फ़ैन क्लब में धड़ाधड़ नई एंट्रीज़ हो रही हैं. और हां, रिंकू ने मैच फिनिश करने के बाद अपने बनाए इस ग्रुप के जरिए KKR को थैंक्यू भी बोला. अब इस फ़ैन ग्रुप के अंदर और बाहर, दोनों ओर रिंकू सिंह के फ़ैन्स की भरमार है. और ट्रोल्स इस भीड़ में जाने कहां खो चुके हैं.

वीडियो: Dhoni ने पहले CSK को जिताया और फिर...

Advertisement