The Lallantop

RCB को बेचने की तैयारी? कीमत होगी 17000 करोड़!

RCB की टीम को सबसे पहले विजय माल्या ने खरीदा था. हालांकि उनका बिजनेस ठप होने के बाद ब्रिटिश कंपनी Diageo Plc को टीम का मालिकाना हक मिल गया और अब यही कंपनी स्टेक्स बेचना चाहती है.

Advertisement
post-main-image
RCB ने IPL का खिताब जीता था. ( Photo - PTI)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के दिन अब वाकई में बदल रहे हैं. 17 साल के इंतजार के बाद IPL का खिताब जीता और अब टीम के मालिकों को लगता है कि बड़ा मुनाफा कमाने का वक्त आ गया है. शायद यही कारण है कि वो आरसीबी के स्टेक्स बेचना चाहते हैं. फ्रैंचाइजी के मौजूदा मालिक कंपनी Diageo Plc ने स्टेक्स बेचने की प्लानिंग शुरू कर दी है. हालांकि ये तय नहीं हुआ है कि वो टीम स्टेक्स का कुछ हिस्सा बेचेगी या फिर पूरी ही फ्रेंचाइजी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
17 हजार करोड़ में हो सकती है डील

आरसीबी का मालिकाना हक फिलहाल ब्रिटिश कंपनी डियाजियो पीएलसी के नाम है जो कि भारतीय कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट के जरिए टीम का कामकाज देखती है. ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक डियाजियो अपने सलाहकारों से टीम के स्टेक्स बेचने के बारे में बात कर रही है. कंपनी ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है. लेकिन टीम की वैल्यू दो बिलियन डॉलर (करीब 17 हजार करोड़ रुपये) के आसपास तय हुई है. स्टेक्स बेचने की बात अभी प्राइवेट ही रखी गई है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अभी तक किसी कंपनी के साथ डील की बातचीत शुरू नहीं हुई है. जैसे ही ये रिपोर्ट सार्वजनिक हुई इसका असर यूनाइटेड स्पिरिट के शेयर्स में देखने को मिला. इस कंपनी के शेयर्स ने 3.3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है. 

विजय माल्या थे मालिक

2008 में 476 करोड़ में विजय माल्या की कंपनी United Breweries ने RCB को खरीदा था. इसके बाद यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने माल्या की इस कंपनी को खरीद लिया. इसके साथ ही आरसीबी फ्रैंचाइजी भी उनके पास चली गई.  USL की मालिक कंपनी है ब्रिटेन की कंपनी डियाजियो. यही कंपनी अमेरिका में अपने मुख्य बिजनेस को बढ़ाने के लिए आरसीबी के शेयर बेचने पर विचार कर रही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें - कोच गंभीर और कैप्टन गिल को राहत या आफत? इंडिया A के ट्रायल मैच से क्या हासिल हुआ?

फैन फोलोउिंग के मामले में बहुत आगे हैं RCB

RCB में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कई बड़े नाम शामिल रहे. चाहे एबी डिविलियर्स हों, क्रिस गेल हों, फाफ डु प्लेसिस हो या फिर भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली. मुख्य रूप से कोहली के कारण इस टीम की फैन फोलोउिंग बहुत ज्यादा रही. पुरुषों के अलावा फ्रैंचाइजी की महिला टीम भी है और ये टीम भी एक बार प्रीमियर लीग खिताब जीत चुकी है. 

वीडियो: आईपीएल के बाद श्रेयस अय्यर ने एक और टीम को फाइनल में पहुंचा दिया

Advertisement

Advertisement