The Lallantop

मुंबई को तो पीट दिया, लेकिन इस चोट से बहुत घबराई होगी RCB!

पहले ही मैच में चोटिल हुआ RCB का पेसर.

Advertisement
post-main-image
रीस टॉप्ली की चोट बढ़ा रही है आरसीबी की चिंता (पीटीआई फोटो)

रीस टॉप्ली. इंग्लैंड के पेसर. IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं. RCB के लिए अपना पहला मैच खेलते ही टॉप्ली चोटिल हो गए. अपने IPL डेब्यू में ही टॉप्ली को चोट लग गई. और अभी उनकी चोट की गंभीरता पर कोई ऑफिशल बयान नहीं आया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मुंबई इंडियंस की बैटिंग के वक्त टॉप्ली को चोट लगी. पारी के आठवें ओवर में उन्होंने एक गेंद को रोकने की कोशिश की. और इस कोशिश में वह गिर पड़े. गिरने के बाद टॉप्ली कापी तकलीफ में दिखे और मेडिकल टीम उन्हें मैदान से बाहर ले गई.

# Reece Topley Injury

इससे पहले टॉप्ली ने अपने IPL करियर की अच्छी शुरुआत की थी. उन्होंने अपने दूसरे ही ओवर में कैमरन ग्रीन को बोल्ड मारा. यह एक कमाल की गेंद थी और ग्रीन इस पर कुछ खास नहीं कर पाए. बाद में उन्हें चोट लगने के बाद RCB के खेमे में चिंता दिखी. टीम पहले ही चोट से बहुत परेशान है. उन्होंने रजत पाटीदार को पूरे सीजन के लिए, जबकि जॉश हेज़लवुड को कम से कम सात मैचेज के लिए खोया है. दोनों ही प्लेयर्स चोटिल हैं.

Advertisement

टॉप्ली को पहले भी चोटें लगती रही हैं. यह लेफ्ट आर्म पेसर कम से कम चार साल तक अपनी बैक की समस्याओं से परेशान रहा. इस दौरान उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी. चोटों के चलते वह कई बार अपने ही क्रिकेटर करियर पर प्रश्नचिन्ह लगा चुके हैं. एंकल लिगामेंट डैमेज के चलते वह बीते साल हुए T20 वर्ल्ड कप से बाहर रहे थे.

यह चोट उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ़ होने वाले वॉर्म-अप गेम से पहले फील्डिंग ड्रिल के वक्त लगी थी.

टॉप्ली की चोट से RCB के साथ सरी भी चिंतित होगी. इस ब्रिटिश काउंटी का T20 ब्लास्ट कैम्पेन 25 मई से शुरू होगा. साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम भी टॉप्ली के फिट होने की दुआ कर रही होगी. 29 साल के टॉप्ली इंग्लैंड के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते आए हैं. वह इंग्लैंड की व्हाइट बॉल स्क्वॉड्स के रेगुलर मेंबर हैं. और इसी साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के दौरान टीम को उनसे बहुत उम्मीदें होंगी.

Advertisement

RCB के मैच की बात करें तो उन्होंने मुंबई को बेहद आसानी से हरा दिया. बैंगलोर की टीम ने 172 रन के लक्ष्य को सिर्फ दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. फाफ डु प्लेसी और विराट कोहली ने ताबड़तोड़ पचासे जड़े.

वीडियो: IPL 2023: धोनी ने CSK vs GT मैच में हार के बाद बोलर्स पर खूब बात की!

Advertisement