The Lallantop

वर्ल्डकप हीरो ने कहा, 'शॉ और ईशान को परमानेंट ओपनर कर दो'

जवाब में शुभमन ने एक और शतक जड़ दिया!

Advertisement
post-main-image
पृथ्वी शॉ और ईशान किशन (Courtesy: File image)

भारत के पूर्व ओपनर और दो बार के वर्ल्ड कप विनर गौतम गंभीर ने टीम इंडिया पर एक बड़ा बयान दिया है. गंभीर ने कहा है कि T20 इंटरनेशनल्स में टीम इंडिया को दो युवा बल्लेबाज़ों को परमानेंट ओपनर बना देना चाहिए. यानी गंभीर ने सीधा संकेत दिया है कि रोहित शर्मा जैसे सीनियर प्लेयर्स को इस फॉर्मेट से पूरी तरह से बाहर कर देना चाहिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

2007 T20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा रहे गंभीर ने कहा है कि ईशान किशन और पृथ्वी शॉ को T20 इंटरनेशनल्स में टीम इंडिया का परमानेंट ओपनर होना चाहिए. ईशान T20 में पिछले कुछ वक्त से टीम का हिस्सा ज़रूर रहे हैं. लेकिन पृथ्वी को लंबे समय के बाद न्यूजीलैंड सीरीज़ के लिए चुना गया है. शॉ ने अब तक इंडिया के लिए सिर्फ एक T20 मैच खेला है. श्रीलंका के खिलाफ़ उस मैच में भी शॉ डक पर आउट हो गए थे.

इसके बावजूद गंभीर ने इंडियन टीम मैनेजमेंट से कहा कि उन्हें 23 साल के शॉ को मौके देने चाहिए. दिसंबर 2018 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले गंभीर ने कहा कि शॉ उनमें से हैं जो गेंदबाजों पर अटैक कर सकते हैं और इंडिया के लिए मैच विनर बन सकते हैं.

Advertisement

गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि शॉ को टीम से बाहर होना ही नहीं चाहिए था. गंभीर ने कहा -

‘उन्हें वैसे भी टीम से बाहर नहीं होना चाहिए था क्योंकि जब भी उन्हें मौका मिला है, उन्होंने भारत को विस्फोटक शुरुआत दी है. वह सही प्लेयर हैं. वो, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से उस खाके में फिट बैठते हैं जिसके बारे में भारत बात करता है. अब जब आपने शॉ को चुन लिया है, तो उनके साथ बने रहें.'

गंभीर ने आगे बताया क्यों टीम मैनेजमेंट को शॉ को एक लंबा रन देना चाहिए. उन्होंने कहा -

Advertisement

‘उन्हें हर सीरीज के हिसाब जज मत कीजिए. वह युवा हैं, विस्फोटक हैं और मैच विनर हैं. इसलिए उन्हें  प्लेइंग XI में चुनिए और उन्हें लंबे मौके देते रहें.’

गंभीर ने टीम इंडिया को दूसरे ओपनर शुभमन गिल पर भी बात की. उन्होंने कहा कि शुभमन को टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. गंभीर बोले -

‘शुभमन गिल को टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर ध्यान देने की ज़रूरत है. पृथ्वी शॉ और ईशान किशन T20 इंटरनेशनल्स में आपके परमानेंट ओपनर्स होने चाहिए.’

टीम इंडिया फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज़ खेल रही है. इस सीरीज़ के तीसरे वनडे में शुभमन ने एक बार फिर अपने टैलेंट का सबूत दिया है. ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में शुभमन ने 97 बॉल पर शानदार 116 रन की पारी खेली. 

कुलदीप यादव की बॉलिंग पर इरफ़ान पठान की क्लास लगा गए दिग्गज!

Advertisement