The Lallantop

बैडमिंटन वालों के बाद हॉकी टीम ने जमाया रंग, कर दी विजयी शुरुआत!

Paris Olympics 2024 शुरू हो चुके हैं. शूटर्स के बाद यहां नंबर लगा भारतीय बैडमिंटन प्लेयर्स का. लक्ष्य सेन ने मेंस सिंगल्स जबकि सात्विकसाइराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने मेंस डबल्स में जीत के साथ शुरुआत की है.

Advertisement
post-main-image
बैडमिंटन के बाद हॉकी में भी मिली जीत (AP)

Paris Olympics 2024 Badminton इवेंट्स शुरू हो गए हैं. भारतीय शटलर्स ने दिन की शुरुआत बेहतरीन अंदाज में की है. मेंस सिंगल्स और डबल्स में भारतीय शटलर्स ने जीत दर्ज की. सबसे पहले लक्ष्य सेन खेलने उतरे. ग्रुप सी के मैच में उनके सामने थे टोक्यो 2020 ओलंपिक्स के सेमी-फ़ाइनलिस्ट ग्वाटेमाला के केविन कोर्डोन. लक्ष्य ने इस मैच में केविन को कोई मौका ही नहीं दिया. सिर्फ़ 22 साल के लक्ष्य के सामने पहले सेट में कोर्डोन एकदम ऑफ़ कलर दिखे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जब तक वह कुछ समझ पाते, लक्ष्य इस सेट को 21-8 से अपने नाम कर चुके थे. ओलंपिक्स डेब्यू कर रहे लक्ष्य को दूसरे सेट में थोड़ी मेहनत करनी पड़ी, लेकिन अंत में ये भी लक्ष्य के ही नाम गया. लक्ष्य ने पहला सेट सिर्फ़ 14 मिनट में जीत लिया.

शुरुआत में ही उन्होंने 5-0 की बढ़त ले ली थी. और फिर जब पहली बार एंड्स बदले, तो लक्ष्य 11-2 से आगे थे. और यहां से उन्होंने जल्दी ही सेट खत्म कर दिया. दूसरा सेट शुरू हुआ तो कोर्डोन थोड़े अलग दिखे. उन्होंने जल्दी ही 6-2 की लीड ले ली. बाद में लक्ष्य ने अपना गेम उठाना शुरू किया और जब एंड बदले तो स्कोर 12-7 था.

Advertisement

लगा कि कोर्डोन गेम खींच ले जाएंगे. लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. कोर्डोन ने ज्यादा रैलीज़ जीतीं, और एक वक्त सेट को 20-16 तक पहुंचा दिया. यानी बस एक पॉइंट के साथ सेट जीत लेते. लेकिन लक्ष्य ने अंत में अपना बेस्ट देते हुए लगातार चार पॉइंट बना स्कोर 20-20 कर दिया. और फिर दो और पॉइंट बना जीत हासिल कर ली.

यह भी पढ़ें: मनु भाकर का कमाल, पेरिस से आ गई बड़ी खुशख़बरी

इनके बाद कोर्ट पर उतरे सात्विक और चिराग. इन दोनों को इस बरस मेडल का बड़ा दावेदार बताया जा रहा है. दोनों की हालिया फ़ॉर्म पर जनता को खूब भरोसा है. और इन्होंने इस भरोसे पर खरा उतरते हुए अपना पहला मैच आसानी से जीत लिया.

Advertisement

थर्ड-सीडेड सात्विक-चिराग ने फ़्रेंच जोड़ी को 21-17, 21-14 से मात दी. ग्रुप सी के इस मैच में एशियन गेम्स चैंपियन सात्विक-चिराग एकदम कंफ़र्टेबल दिखे. अब ये दोनों मंडे को जर्मन जोड़ी से भिड़ेंगे. पहले सेट में फ़्रेंच शटलर्स ने सात्विक और चिराग को अच्छी टक्कर दी. लेकिन दूसरे सेट में ऐसा नहीं हो पाया. सात्विक-चिराग ने 45 मिनट में मैच अपने नाम कर लिया. दिन के बाक़ी रिजल्ट्स की बात करें तो शूटर मनु भाकर ने फ़ाइनल्स में एंट्री कर ली है. अब वह मेडल के लिए भिड़ेंगी.

टेबल टेनिस प्लेयर हरमीत देसाई ने भी अपने पहले मैच में जीत दर्ज की थी. हॉकी टीम ने भी अपने पहले मैच में जीत दर्ज की. इन्होंने न्यूज़ीलैंड को 3-2 से मात दी. हालांकि, ये मैच और बेहतर हो सकता था. भारतीय हॉकी टीम इस मैच में अपने बेस्ट पर नहीं दिखी. लेकिन आखिरी मोमेंट्स में मिले पेनल्ट्री स्ट्रोक को गोल में बदल हरमनप्रीत ने टीम की जीत पक्की कर दी. इस मैच में दोनों ही टीम्स ने बहुत हमले किए. लेकिन दोनों टीम्स के गोलकीपर्स ने अपना बेस्ट दिया. खासतौर से भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश बेहतरीन रंग में दिखे.

श्रीजेश ने न्यूज़ीलैंड के कई हमलों को नाकाम किया. श्रीजेश अपना आखिरी ओलंपिक्स खेल रहे हैं, और लोगों को उम्मीद है कि वह एक और मेडल के साथ जाएंगे.

वीडियो: Paris Olympics 2024 के लिए कैसे तैयारी कर रही है पुरुष हॉकी टीम?

Advertisement