The Lallantop

पाकिस्तानी गेंदबाजों पर उठा सवाल तो भड़क गए बोलिंग कोच!

'आप पाकिस्तानी बोलर्स के प्रदर्शन से खुश हैं?'

Advertisement
post-main-image
अबरार-शॉन टैट (फोटो - AFP, PCB)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम. घर पर खेले टेस्ट मैचेज के लिहाज से साल 2022 इस टीम के लिए एकदम खराब रहा है. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड से सीरीज़ गंवाने के बाद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ भी टीम की परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रही. ऐसे में इस टीम के खिलाड़ी खूब आलोचना झेल रहे हैं. और इसी आलोचना के चक्कर में पाकिस्तानी टीम के बॉलिंग कोच शॉन टैट की रिपोर्टर्स से बहस हो गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, गुरुवार 5 जनवरी को पाकिस्तान-न्यूज़ीलैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच का चौथा दिन था. न्यूज़ीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को टेस्ट मैच जीतने के लिए 319 रन का लक्ष्य दिया है. जब पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतरी, तो उनके दो विकेट्स शून्य पर ही गिर गए.

दिन का खेल खत्म होने के बाद पाकिस्तान की तरफ से शॉन टैट प्रैस कॉन्फ्रेंस के लिए आए. रिपोर्टर्स ने आते ही उन पर सवालों की बौछार कर दी. एक रिपोर्टर ने पाकिस्तानी फास्ट बोलर्स के खराब प्रदर्शन पर सवाल करते हुए कहा,

Advertisement

‘पाकिस्तानी फॉस्ट बोलर्स की तरफ से पांच मुकाबलों में खराब प्रदर्शन. स्पिनर्स ने लगातार परफॉर्म नहीं किया. आप इस होम सीज़न की ओवरऑल परफॉर्मेंस को कैसे जस्टिफाई करेंगे?’

इस सवाल का जवाब देते हुए शॉन बोले,

‘ये आपका ओपिनियन है.’

Advertisement

इसके बाद दूसरे रिपोर्टर ने शेन की बात का ही ज़िक्र करते हुए कहा,

‘ये ओपिनियन पूरे पाकिस्तान का है. उनको लगता है कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की. लेकिन मैं आपसे पूछ रहा हूं, क्या आप पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच के तौर पर अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं?’

इसका जवाब देते हुए शॉन बोले,

‘आप सवाल करने से पहले उसका जवाब दे रहे हैं. ये आपका ओपिनियन है. आप कह रहे हैं कि परफॉर्मेंस खराब रही है. ठीक है, ये आपका ओपिनियन है, आप मुझसे क्या सुनना चाहते है?’ अंत में इस सवाल पर हुई लम्बी बहस के बाद शॉन बोले, ‘हां, मैं खुश हूं.’

बताते चलें, शॉन टैट ने इसके साथ पाकिस्तान के पेस अटैक पर भी बात की. इंजरी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा,

‘मुझे नहीं लगता लगातार तीनों फॉर्मेट खेला जा सकता है. ये बहुत ज्यादा क्रिकेट हो जाएगा. हम इस चीज़ को जानते है इसलिए अंत में बड़े टूर्नामेंट्स से भरा ये साल पाकिस्तान के लिए अहम होगा. तेज गेंदबाजों का वर्कलोड मैनेजमेंट महत्वपूर्ण होगा.’

न्यूज़ीलैंड के साथ इस टेस्ट सीरीज़ के बाद अब दोनों टीम्स के बीच वनडे सीरीज़ शुरू होगी.

ICC इवेंट्स में टीम इंडिया की सबसे बड़ी गलती गौतम गंभीर ने पकड़ ली

Advertisement