The Lallantop

पाकिस्तान को विमेंस T20 वर्ल्ड कप के सभी मैचों की मेजबानी चाहिए, टीम इंडिया कहां खेलेगी?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ऐलान किया कि 2028 में होने वाले विमेंस T20 वर्ल्ड कप में 12 टीमें भाग लेंगी. ये टूर्नामेंट 7 सितंबर से लेकर एक अक्टूबर के बीच खेला जाएगा. पाकिस्तान 'महिला T20 वर्ल्ड कप 2028' का मेन होस्ट है.

Advertisement
post-main-image
टीम इंडिया विमेंस T20 वर्ल्ड कप में अपने मैच कहां खेलेगी अभी तय नहीं हैं. (Courtesy: BCCI Women X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने घोषणा की है कि विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2028 पाकिस्तान में 7 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच आयोजित होगा, जिसमें 12 टीमें भाग लेंगी।
  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चाहता है कि पाकिस्तान सभी मैच होस्ट करें, लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे, जैसा कि ICC ने 2024 में हाइब्रिड मॉडल के तहत पुष्टि की।
  • इस व्यवस्था के अनुसार, भारतीय महिला टीम के मैच 2028 वर्ल्ड कप में न्यूट्रल वेन्यू, संभवतः UAE में, खेले जाएंगे ताकि दोनों देशों के बीच मैचों के लिए उपयुक्त माहौल सुनिश्चित किया जा सके।

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2028 में खेला जाएगा. पाकिस्तान इस वर्ल्ड कप के सभी मैच होस्ट करना चाहता है, क्योंकि पाकिस्तान वर्ल्ड कप का आधिकारिक मेजबान है. ऐसे में सवाल उठता है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप के अपने मैच कहां खेलेगी?

Advertisement
सितंबर-अक्टूबर 2028 में होगा वर्ल्ड कप

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने घोषणा की है कि 2028 में होने वाले विमेंस T20 वर्ल्ड कप में 12 टीमें भाग लेंगी. ये टूर्नामेंट 7 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर 2028 के बीच खेला जाएगा. पाकिस्तान महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 का मेन होस्ट होगा. लेकिन, भारतीय टीम अपने मैच कहां खेलेगी अभी ये तय नहीं है. हालांकि, ICC ने जरूर कन्फर्म किया कि टूर्नामेंट में न्यूट्रल वेन्यू सिस्टम लागू किया जाएगा. 

इस मामले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के एक अधिकारिक सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान टूर्नामेंट होस्ट करने के लिए तैयार है, और वो ICC से 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की तरह हाइब्रिड मॉडल अपनाने की डिमांड करेगा. PCB के सूत्र के मुताबिक, 

Advertisement

हम दोनों ग्रुप के मैच और उन नॉकआउट मुकाबलों को होस्ट करना चाहेंगे, जिनमें भारतीय टीम शामिल नहीं होगी.

PCB सूत्र ने आगे कहा, 

शायद UAE को न्यूट्रल वेन्यू चुना जा सकता है. पाकिस्तान से दुबई की दूरी कम है. इसलिए वहां आने-जाने में कम खर्च होगा और इंतजाम करना भी आसान होगा.

Advertisement
न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगी टीम इंडिया

भारत और पाकिस्तान के बीच ICC टूर्नामेंट के लिए हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बनी थी. इसके तहत दोनों देशों में होने वाले ICC टूर्नामेंटों में भारत-पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाते हैं. ICC ने दिसंबर 2024 में इसकी पुष्टि की थी. 

2025 चैंपियंस ट्रॉफी में यही मॉडल अपनाया गया था. मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में भी ये व्यवस्था लागू रही. पाकिस्तान की टीम ने अपने वर्ल्ड कप के सभी मैच श्रीलंका में खेले थे. ये व्यवस्था 2028 में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप पर भी लागू होगी.

ये भी पढ़ें: ‘वैभव सूर्यवंशी को ज्यादा हाइप देना ठीक नहीं’, बैटिंग कोच सितांशु कोटक बोले 

इस एग्रीमेंट के हिसाब से भारतीय महिला टीम 2028 विमेंस T20 वर्ल्ड कप में मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगी. अगर विमेंस वर्ल्ड कप 2028 के लिए UAE को न्यूट्रल वेन्यू बनाया गया, तो भारतीय महिला टीम अपने सभी मैच वहीं खेलेगी.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement