The Lallantop

साहिबजादा फरहान की रिकॉर्ड सेंचुरी, पर असली टेस्ट अभी बाकी!

साबिहजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ 57 गेंदों में शतक लगाया. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और चार छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 175.43 का रहा.

Advertisement
post-main-image
साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ शतक लगाया. (Photo-PTI)

टी20 वर्ल्ड कप में 18 फरवरी को फैंस को एक और शतक देखने को मिला. पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने नामीबिया के खिलाफ मैच में शतकीय पारी खेली और अपनी टीम की सुपर 8 की उम्मीदों को बनाए रखने में अहम रोल निभाया. फरहान ने इसके साथ ही खास रिकॉर्ड अपने नाम किया. सिर्फ इतना ही नहीं इस पारी के साथ ही फरहान इस समय वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हो गए हैं. भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तानी फैंस इस पारी से खुश हो सकते हैं, लेकिन ज्यादा भी नहीं. हम ऐसा क्यों कह रहे हैं बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

साबिहजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ 57 गेंदों में शतक लगाया. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और चार छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 175.43 का रहा. फरहान केवल दूसरे ही ऐसे पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाया है. उनसे पहले साल 2014 में अहमद शहजाद ने बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी.

फरहान के रनों की कितनी वैल्यू

फरहान अब इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने चार मैचों में 73.33 के औसत से 220 रन बनाए हैं. रन के लिहाज से भले ही फरहान टॉप पर होंं, लेकिन क्या वाकई में फरहान इस टूर्नामेंट के टॉप बैटर हैं. पाकिस्तानी बैटर के आंकड़ों का जरा पोस्टमार्टम करते हैं. फरहान ने सबसे पहले नीदरलैंड्स के खिलाफ 47 रन की पारी खेली. इसके बाद टीम का सामना अमेरिका से था. इस मैच में उन्होंने 73 रन की पारी खेली. हालांकि, जब फरहान को पहली असली परीक्षा का सामना करना पड़ा वहां वह फ्लॉप हो गए. भारत के खिलाफ अहम मुकाबले में यह पाकिस्तानी स्टार खाता भी नहीं खोल सका. हार्दिक पंड्या की गेंद पर वह रिंकू सिंह को कैच थमा बैठे. 

Advertisement
फरहान का असली टेस्ट बाकी

फरहान इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी20 मैचों में भी दहाई का आंकड़ा छू नहीं सके थे. उनका बल्ला केवल एसोसिएट देशों के सामने चल रहा है और यह बहुत अच्छी खबर नहीं है. सुपर-8 में पाकिस्तान का सामना फॉर्म में चल रही श्रीलंका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से होगा. वहां प्रदर्शन यह तय करेगा कि फरहान में वाकई में कितना दम है. यह पाकिस्तान के लिए भी परेशानी है. पाकिस्तान का कोई और खिलाड़ी फॉर्म में नहीं है.  

यह भी पढ़ें-  टीम इंडिया के लिए सुपर-8 में क्यों साउथ अफ्रीका होगी सबसे बड़ी चुनौती? 

सैम आयूब, सलमान आगा, बाबर आजम और ख्वाजा नफे जैसे बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए हैं. केवल फरहान ही हैं जो टीम की बल्लेबाजी का बोझ अकेले उठाए हुए हैं. भारत के खिलाफ जब वह मैच में नहीं चले तो उनकी टीम 114 रन के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई थी. ऐसे में सुपर 8 से आगे बढ़ने के लिए फरहान का चलना बहुत जरूरी है. पाकिस्तानी फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि फरहान का बल्ला चलता रहे और पाकिस्तान की लाज बच जाए. 

Advertisement

वीडियो: कपिल देव, सुनील गावस्कर समेत कुल 14 कप्तानों ने इमरान खान के लिए की अपील, क्या लिखा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement