The Lallantop

रणवीर सिंह की वजह से रणबीर कपूर ने दीपिका को अपनी फिल्म से निकाल दिया!

'रॉकी रानी...', 'धुरंधर' और 'एनिमल' की सफलताओं ने चार स्टार्स के बीच खटास पैदा कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
रणबीर कपूर के डायरेक्टोरियल डेब्यू में रणबीर और दीपिका एक बार फिर साथ काम करने वाले थे.

Ranbir Kapoor एक के बाद एक बड़ी फिल्मों में एक्ट करते नज़र आने वाले हैं. इनमें Ramayana, Love & War और Animal Park सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. मगर एक्टिंग के साथ वो जल्द ही डायरेक्शन में भी हाथ आज़माने वाले हैं. बीते साल सितंबर में इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन में उन्होंने बताया था कि वो RK Productions के तहत एक फिल्म बनाएंगे. इसके लिए उनके पास दो आइडियाज़ भी हैं. ये ख़बरें भी आई थीं कि रणबीर की इस फिल्म में Deepika Padukone लीड रोल करेंगी. मगर सोशल मीडिया पर ये चर्चा है कि रणबीर कपूर के डायरेक्शन में बनने वाली पहली फिल्म से दीपिका बाहर हो गई हैं. और इसके तार Ranveer Singh और Alia Bhatt से जुड़े बताए जा रहे हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, रेडिट पर एक पोस्ट वायरल है. इसके मुताबिक आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के प्रोडक्शन में बनने वाली पहली फिल्म ‘प्रलय’ में काम करना चाहती थीं. आलिया ने अपनी इच्छा जताई भी थी. मगर ‘प्रलय’ की हीरोइन के रोल के लिए उन्हें कंसिडर नहीं किया गया. इसकी वजह के बारे में इस रेडिट पोस्ट में लिखा गया,

“आलिया-रणबीर और दीपिका-रणवीर... इन दोनों कपल्स के बीच कुछ वक्त पहले तक अच्छे टर्म्स थे. हालांकि कई लोग इसे दिखावा कहते थे. मगर बाहरी तौर पर तो सब कुछ ठीक ही दिखता था. कहानी बदली ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बाद. आलिया ने इसमें अपनी परफॉर्मेंस को हाईलाइट करने के लिए तगड़े PR स्टंट करवाए. अवॉर्ड्स भी आलिया को ही मिले. और मज़बूत परफॉर्मेंस के बावजूद रणवीर दरकिनार कर दिए गए.”

Advertisement
ranbir
रेडिट पर लिखी गई ये पोस्ट सभी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर चर्चा का विषय बनी हुई है. 

साल 2023 में आई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बाद इन चारों के बीच इक्वेशंस बदल गए. रणवीर का मन खट्टा हो गया. इस वजह से उन्होंने ‘प्रलय’ में आलिया को कास्ट नहीं किया. इस पोस्ट के मुताबिक संभवत: आलिया के कहने पर ही रणबीर ने दीपिका को अपनी फिल्म से हटाया. हालांकि ये ख़ुद दीपिका का फ़ैसला भी हो सकता है. इस मामले में कितनी सच्चाई है, ये अभी स्पष्ट नहीं है. ये सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं के आधार पर लिखी गई रिपोर्ट है. लल्लनटॉप इसकी पुष्टि नहीं करता है.

बहरहाल, रणबीर कपूर के फिल्म लाइनअप की बात करें, तो वो आने वाले तीन-चार साल तो बेहद व्यस्त हैं. ‘लव एंड वॉर’ और ‘रामायण पार्ट 1’ तो उनकी नेक्स्ट दो फिल्में हैं. इसके बाद रणबीर ‘रामायण पार्ट 2’, ‘एनिमल पार्क’ और ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे. ऐसे में ख़ुद कोई फिल्म डायरेक्ट करना निकट भविष्य में तो मुश्किल ही लग रहा है.

वीडियो: 'एनिमल पार्क' की शूटिंग कबसे शुरू होगी? संदीप रेड्डी वांगा ने बताया

Advertisement

Advertisement