The Lallantop

2027 वर्ल्ड कप की टीम तैयार है? सिलेक्टर्स का 'IPL प्लान' क्या है?

प्लान के मुताबिक यह सिलेक्टर्स अपने-अपने राज्यों के मैच खुद स्टेडियम जाकर देखेंगे औऱ बाकी मैच टीवी पर देखेंगे. अगरकर मुंबई में रहते हैं जबकि दास कोलकाता के रहने वाले हैं. आर पी और रात्रा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहते हैं जबकि ओझा अपने हिस्से के आईपीएल मैच बेंगलुरू और हैदराबाद में देखेंगे.

Advertisement
post-main-image
भारतीय टीम पिछला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल हार गई थी. (Photo-PTI)

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अभी एक साल का समय है. लेकिन BCCI की तैयारी शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिलेक्टर्स ने वर्ल्ड कप के लिए 20 संभावित खिलाड़ियों का अनुमान लगाया जा चुका है. बोर्ड के पांचों सिलेक्टर्स अब इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ही नजर रखेंगे. 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में भी सिलेक्टर्स की नजर इन संभावित खिलाड़ियों पर रहेगी. अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति में एस एस दास, आर पी सिंह, अजय रात्रा और प्रज्ञान ओझा हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

प्लान के मुताबिक यह सिलेक्टर्स अपने-अपने राज्यों के मैच खुद स्टेडियम जाकर देखेंगे औऱ बाकी मैच टीवी पर देखेंगे. अगरकर मुंबई में रहते हैं जबकि दास कोलकाता के रहने वाले हैं. आर पी और रात्रा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहते हैं जबकि ओझा अपने हिस्से के आईपीएल मैच बेंगलुरू और हैदराबाद में देखेंगे.

अगरकर ने नहीं की कोई अपील

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दावे को खारिज किया गया है कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अगरकर ने अपना कार्यकाल 50 ओवरों के विश्व कप तक बढ़ाने की मांग की है. बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा ,

Advertisement

सिलेक्शन कमेटी BCCI की एक उप समिति है और सिलेक्टर्स का कॉन्ट्रैक्ट इस साल सितंबर तक है. अजित का करार सितंबर में खत्म हो रहा है जिसके बाद बीसीसीआई सचिव और अजित तय करेंगे कि वह अगले साल वनडे विश्व कप तक रहेंगे या नहीं. एक सीनियर सिलेक्टर चार साल तक पद पर रह सकता है और उसे करार बढ़ाने का अनुरोध करने की जरूरत नहीं है.

अगरकर जुलाई 2023 में चयन समिति के अध्यक्ष बने थे. इसी दौरान टीम ट्रांजिशन के फेज से गुजर रही थी. उनके चीफ सिलेक्टर रहते हुए ही विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों ने टी20 और टेस्ट से संन्यास लिया. 

यह भी पढ़ें- 'मैंने कहा संजू अगले धोनी बनेंगे, तो गंभीर बोले किसी की तरह बनने की जरूरत नहीं', थरूर ने सब बताया

Advertisement
टेस्ट सिलेक्शन पर भी होगी नजर

सिलेक्शन कमेटी की नजर मुल्लांपुर में छह से 10 जून तक अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट पर भी है. कमेटी बेस्ट टीम उतारेगी, हालांकि इस मैच से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अंक नहीं मिलने हैं.

ऐसा माना जा रहा है कि अगस्त से मार्च के बीच खेले जाने वाले नौ टेस्ट मैचों में, मुख्य गेंदबाजों समेत सभी शीर्ष क्रिकेट खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे. यहां तक ​​कि बुमराह और सिराज भी, अगर आईपीएल के दौरान उन्हें कोई चोट नहीं आती है, तो अफगानिस्तान टीम का हिस्सा होंगे.

बीसीआई के एक सूत्र ने बताया,

"भारत की टेस्ट कैप एक्सपेरिमेंट के लिए नहीं है. इसके लिए इंडिया ए टीम के साथ अभ्यास दौरे होते हैं. फिलहाल, टेस्ट मैचों में बुमराह, सिराज और प्रसिद्ध चयनकर्ताओं की नजर में शीर्ष तीन गेंदबाज हैं.

IPL 2026 में ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी एक्शन में होंगे. हालांकि हर्षित राणा को समय लगेगा. वह अपनी चोट से पूरी तरह रिकवर नहीं कर पाएं हैं.

वीडियो: CSK के एक बॉलर आईपीएल से पहले ही चोटिल हुए, टीम पर क्या असर?

Advertisement