The Lallantop

2022 में 'भगाए' गए जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में गदर काट दिया!

जोकोविच ने जीता अपना 22वां ग्रैंड स्लैम टाइटल.

Advertisement
post-main-image
नोवाक जोकोविच (फाइल फोटो/PTI)

नोवाक जोकोविच. 2022 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेल पाए थे. जोकोविच ने कोविड वैक्सीन नहीं ली थी और इसी के चलते उन्हें ऑस्ट्रेलिया से लौटा दिया गया था. लेकिन ये बात पुरानी हो चुकी है. ताजा समाचार ये है कि जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के चैंपियन हैं. नोवाक ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलियन ओपन ख़िताब जीत लिया है. ये उनका 10वां ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल है. इतने ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल्स किसी और प्लेयर ने नहीं जीते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सर्बिया से आने वाले जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में ग्रीस के स्टेफानो सितसिपास को 6-3, 7-6, 7-6 से हराया. स्कोरलाइन से भले ही लग रहा हो कि मैच टक्कर का था, लेकिन ऐसा था नहीं. नोवाक अलग ही लय में खेल रहे थे. और उन्होंने सितसिपास की एक न चलने दी.

Advertisement

आखिरी सेट टाई ब्रेकर में गया. टाई ब्रेकर में सितसिपास ने जोकोविच को खूब छकाया. 6-1 से बढ़त लेने के बाद ऐसा लग रहा था कि जोकोविच जीत की कगार पर खड़े हैं. पर सितसिपास ने हार नहीं मानी और शानदार वापसी की. स्कोर 6-5 कर दिया. यानी लगभग बराबरी कर ली थी. पर जोकोविच कहां मानने वाले थे. उन्होंने एक शानदार शॉट के साथ स्कोर 7-5 कर मैच और ग्रैंड स्लैम टाइटल जीत लिया.

# 22वां ग्रैंड स्लैम

ये नोवाक जोकोविच का 22वां ग्रैंड स्लैम टाइटल है. इस टाइटल के साथ जोकोविच ने स्पेन के रफाएल नडाल की बराबरी कर ली है. इन दोनों प्लेयर्स से ज्यादा ग्रैंड स्लैम टाइटल्स मेंस टेनिस में किसी भी प्लेयर ने नहीं जीते हैं. जोकोविच ने 10 ऑस्ट्रेलियन ओपन, दो फ्रेंच ओपन, सात विम्बलडन और तीन यूएस ओपन ख़िताब जीते हैं.

# 2022 में क्यों नहीं खेल पाए थे?

2021 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले नोवाक जोकोविच साल 2022 में कोविड प्रोटोकॉल्स के कारण नहीं खेल सके थे. दरअसल टूर्नामेंट के आयोजकों ने हिस्सा लेने के लिए टीकाकरण अनिवार्य किया था. नोवाक ने टीकाकरण नहीं करवाया था. उनका मानना है कि इससे उनके करियर पर असर पड़ सकता है.

Advertisement

# विमिंस सिंगल ख़िताब किसने जीता?

2023 ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब बेलारूस की एरिना सबालेंका ने जीता. सबालेंका ने कज़ाख़िस्तान की एलेना राइबकिना को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया. विमिंस सिंगल्स कैटेगरी में ये सबालेंका का पहला ग्रैंड स्लैम टाइटल है. वे विमिंस डबल्स कैटेगरी में 2021 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2019 में यूएस ओपन खिताब जीत चुकी हैं.

वीडियो: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की दिक्कतें बढ़ने वाली है

Advertisement