The Lallantop

आंद्रे रसल के लिए 'जेल जैसा' था IPL 2020 का माहौल?

जेल से निकलते ही सबसे पहले यहां गए रसल.

Advertisement
post-main-image
IPL 2020 में Kolkata Knight Riders के लिए कुछ खास नहीं कर पाए थे Andre Russell (पीटीआई फाइल)
आंद्रे रसल. बस नाम लिखो और लोग समझ जाते हैं कि किसकी बात हो रही है. वेस्ट इंडीज़ के धाकड़ हैं, इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. रसल और उनकी IPL टीम, दोनों के लिए IPL2020 कुछ खास नहीं गया. रसल इस बार के IPL के 10 मैचों में सिर्फ 117 रन बना पाए. बोलिंग में भी उनके नाम कुल छह विकेट ही रहे. चोट के चलते वह कुछ मैचों से बाहर भी रहे. अब रसल ने IPL2020 के अपने प्रदर्शन पर बात की है. उन्होंने स्वीकार किया कि UAE में हुआ IPL2020 उनके लिए काफी मुश्किल था. IPL 2019 में 56 के ऐवरेज से रन बनाकर मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर रहे रसल ने स्पोर्ट्स मैक्स से कहा,
'मैंने अपना स्टांस बदला, अपनी टेक्नीक बदली, अपना ट्रिगर मूवमेंट बदला, मैंने IPL में रन बनाने के लिए ये सारी चीजें बदल डाली, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया. प्रेशर सच में था. मैं एक टफ प्लेयर हूं, और मुझे नहीं पता कि मैं इस बात को महसूस भी कर पाऊंगा या नहीं, कि इस बार के IPL में मेरे साथ क्या हुआ. मैं बस जल्दी से सारी चीजों को पीछे छोड़ना चाहता था.'

# जेल जैसा माहौल

रसल ने यह भी कहा कि बायो बबल ने उन्हें बहुत परेशान किया. वह कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए त्रिनिदाद से बायो बबल से निकलकर सीधे अबू धाबी के बबल में चले गए थे. इस बारे से भी उन्हें दिक्कत थी. रसल ने इस अनुभव को जेल जैसा बताते हुए कहा,
'त्रिनिदाद के बबल से निकलकर सीधे अबू धाबी के बबल में जाना, हर रोज आप सिर्फ प्रैक्टिस पर जा सकते हैं. फिर वापस होटल आएं, अपने कमरे में. आप अपनी आंखें बंद करें और बाथरूम जाएं, लेकिन इसके अलावा आप कहीं नहीं जा सकते. मैं बाद में बबल से निकला. दुबई गया, मजे किए, ड्रिंक, पार्टी. मुझे फिर से जिंदा होने का अहसास हुआ. यह कुछ ऐसा अहसास था जैसा आपको जेल से बाहर आने पर होता है. मैं कभी जेल नहीं गया, लेकिन इस लॉकडाउन के दौरान मुझ सच में लगा- हे भगवान, मैं जो चाहूं वह नहीं कर सकता.'
IPL2020 के बाद रसल लंका प्रीमियर लीग खेलने चले गए थे. वहां उन्होंने कोलंबो किंग्स के लिए कुछ अच्छी पारियां खेली हैं. LPL2020 में रसल लगभग 32 के ऐवरेज और 195 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement