रिंकू सिंह (Rinku Singh). IPL2023 की खोज कहा जा रहा ये प्लेयर. रिंकू ने इस सीजन लगातार KKR के लिए कमाल की बैटिंग की. उन्होंने टीम को अक्सर ही बुरे हालात से उबारा. और कई मौकों पर तो लगभग असंभव-सी जीत भी दिलाई. गुजरात के खिलाफ पांच बॉल पर पांच छक्के मारने के बाद रिंकू एक बार फिर ऐसा ही करने वाले थे. लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ तीन बॉल में 18 रन चाहिए थे. रिंकू ने 16 बना लिए. मैच के बाद से ही उनकी जमकर तारीफ हो रही है. रिंकू ने मैच के बाद टीम इंडिया में उनके सेलेक्शन पर भी बात की है. उन्होंने कहा -
रिंकू ने टीम इंडिया के सेलेक्शन पर जो कहा, दिल जीत लेगा!
पांच छक्कों के बाद रिंकू की जिंदगी में बहुत कुछ बदल गया.
.webp?width=360)

‘हर किसी को अच्छा लगता है जब किसी का सीज़न अच्छा जाए. मेरा भी अच्छा गया है. काफी खुशी मिलती है. मैं ऐसा कुछ सोच नहीं रहा हूं कि इंडियन टीम में सेलेक्शन होगा. मैं घर जाऊंगा. जो मेरी प्रैक्टिस है, मेरी जिम है, वही करूंगा फिर से. नाम आते जाते रहेंगे, जो मेरा काम है, वो मैं करता रहूंगा.’
रिंकू ने आगे बताया इस सीज़न उनके लिए क्या बदला. कहा -
'घरवाले बहुत खुश हैं. बहुत चीज़ें ठीक हुई हैं. लोग जानते थे पहले... (पर) जब से पांच छक्के मारे हैं, तब से बहुत ज्यादा रिसपेक्ट मिलने लगी है. बहुत लोग जानने लगे हैं.'
रिंकू से आगे पूछा गया कि उनके हिसाब से इस सीज़न सबसे खतरनाक बॉलर कौन रहा है. रिंकू ने जवाब दिया -
'नहीं ऐसा कुछ तो नहीं लगा. कोई डेंजरस बॉलर... वो भी बॉलर है, मैं भी बैट्समैन हूं. इसलिए ही क्रिकेट खेल रहे हैं सर. जो भी बॉलर होता है, उसकी तैयारी करते हैं, नेट प्रैक्टिस में. कोई भी डेंजरस नहीं लगा.'
लखनऊ के खिलाफ 1 रन से चूकने के बावजूद रिंकू की खूब तारीफ हुई. लखनऊ टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा -
‘रिंकू ने आज शानदार प्रयास किया. कमाल का टैलेंट!’
मैच के तुरंत बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात करने आए स्पिनर रवि बिश्नोई ने रिंकू के बारे में कहा,
‘जीतकर हमेशा अच्छा लगता है. प्ले-ऑफ में पहुंचकर भी अच्छा लग रहा है. रिंकू सिंह जिस तरह से खेल रहे थे, हर गेंद पर डर लग रहा था. हमें लगा था कि बोर्ड पर पर्याप्त रन हैं. हमारा प्लान विकेट टू विकेट बोलिंग का था.’
इतना ही नहीं, लखनऊ के कप्तान कृणाल पंड्या ने भी रिंकू की तारीफ़ की. वह बोले,
‘सबसे पहले तो ये कहूंगा कि संतुष्ट हूं. हमने कभी भी हिम्मत नहीं हारी. हमें बहुत प्रेशर में डाला गया लेकिन लड़कों को क्रेडिट देना होगा. एक वक्त वे लोग 61/1 थे, लेकिन हमने पहले भी देखा था कि इस लेवल पर दो-तीन टाइट ओवर्स से हम गेम में लौट आएंगे. पिच पर स्पिनर्स के लिए थोड़ी ग्रिप भी थी.’
रिंकू की तारीफ़ करते हुए कृणाल ने कहा,
‘रिंकू इस साल स्पेशल रहे हैं, हर गेम में जब भी वह पिच पर है आप हल्के में नहीं ले सकते. आज भी उसने ये दिखाया. लेकिन यह एक हाई प्रेशर सिचुएशन थी. डेथ ओवर्स में अपने प्लान को अंजाम तक पहुंचाना ही होता है. मैं हर गेंद के बाद अपने बोलर्स से बात कर रहा था, मैंने उनसे अपने प्लांस को अंजाम तक पहुंचाने के लिए बोला. इसके बाद अगर बैटर अच्छा शॉट खेलता है तो हम कुछ नहीं कर सकते.’
रिंकू ने इस सीजन रन चेज की सात पारियों में 152.50 की ऐवरेज और 174 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 305 रन बनाए थे. उन्होंने इस दौरान चार पचासे भी लगाए. रिंकू ने इन पारियों में बीस चौके और बाइस छक्के जड़े. हालांकि, इस सबके बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. वहीं लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने टॉप-फोर में अपनी जगह पक्की कर ली.
वीडियो: रिंकू सिंह से पिटने वाले बोलर का कमाल, हार्दिक के लिए की ऐसी वापसी!











.webp?width=275)


.webp?width=275)


.webp?width=120)




