The Lallantop

किरकिरी से बचने के लिए पाकिस्तान ने नसीम शाह को विश्वकप टीम से बाहर किया!

ये खबर बता रही है कि नसीम शाह की उम्र में झोल है.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान के युवा तेज़ गेंदबाज़ नसीम शाह फोटो: ट्विटर
विवाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा सेंसेशन नसीम शाह का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं. 17 जनवरी से ICC क्रिकेट अंडर 19 वर्ल्डकप शुरू हो रहा है. इस टीम नसीम के बाहर होने की खबर आई. अब ये पता चला है कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में नसीम की उम्र को लेकर जारी विवाद के चलते उन्हें टीम से बाहर रखा गया है.
पाकिस्तान के अखबार 'द डॉन' के मुताबिक, 16 साल के बताए जाने वाले नसीम को पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुना गया. बाद में नसीम को दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अंडर 19 विश्वकप की टीम में भी जगह मिली. लेकिन बाद में नसीम के उम्र विवाद को देखते हुए पीसीबी ने नसीम को अंडर 19 विश्वकप टीम से बाहर कर दिया.
पाकिस्तान के अखबार ‘द डॉन’ में जो खबर छपी है. उसमें बताया गया है कि पीसीबी को आशंका थी कि वर्ल्ड कप के दौरान नसीम की उम्र पर विवाद हो सकता है. इसलिए पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शर्मसार होने से बचने के लिए नसीम का नाम वापस ले लिया. डॉन की रिपोर्ट में ये भी जानकारी दी गई है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से ही नसीम की उम्र को लेकर पाकिस्तान में इंटरनल इन्कवायरी शुरू हो गई है.
6 जनवरी को डॉन को एक सोर्स ने बताया कि नसीम शाह की उम्र विवाद के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक जांच बिठाई है. सूत्र के मुताबिक पीसीबी के डाक्टर्स नसीम की सही उम्र का पता नहीं लगा पाए हैं. क्योंकि किसी की भी उम्र की जानकारी के लिए कोई भी विश्वसनीय वैज्ञानिक तरीका उपलब्ध नहीं है. साथ ही कोई भी अंतरराष्ट्रीय खेल निकाय किसी भी खिलाड़ी की उम्र तय करने के लिए प्रामाणिक पैरामीटर के रूप में बोन टेस्ट को मान्यता नहीं देता है.
बोन टेस्ट एक ऐसा टेस्ट है, जिससे साइंटिफिक तरीके से किसी भी खिलाड़ी की उम्र का पता लगाया जा सकता है.
नसीम शाह ने पाकिस्तान के लिए नवंबर में टेस्ट डेब्यू किया था. जिसके बाद उनकी उम्र को लेकर विवाद हुआ था. साल 2016 में द डॉन के आर्टिकल में वेस्टइंडीज़ के 70 के दशक के तूफानी गेंदबाज़ एंडी रॉबर्ट्स ने नसीम का ज़िक्र किया था. एंडी ने तब कहा था कि नसीम 16 साल के हैं, वो उन्हें बहुत पसंद आए.
Naseem Age
पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ नसीम शाह की उम्र को लेकर साल 2016 में छपा आर्टिकल.
फोटो: Dawn

द डॉन के उस आर्टिकल के अलावा नसीम शाह की उम्र को लेकर पाकिस्तानी खेल पत्रकार साद सादिक़ का भी एक ट्वीट वायरल हुआ था. साद के उस ट्वीट में भी साल 2018 में नसीम की उम्र 17 साल बताई गई थी. पीसीबी के स्पोक्सपर्सन ने इस बात की पुष्टि की कि पाकिस्तान बोर्ड नसीम की उम्र को लेकर तहकीकात कर रहा है. हालांकि उन्होंने इसे एक रूटीन प्रैक्टिस बताया. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान टीम के हेड कोच मिस्बाह उल हक और गेंदबाज़ी कोच वकार यूनुस नसीम को अपनी टीम में चाहते हैं. इसलिए उन्हें विश्वकप टीम से बाहर रखा गया है.


टीम इंडिया के हैट्रिक हीरो इरफान पठान ने क्रिकेट से लिया संन्यास

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement