The Lallantop

'मुझे ये पता ही नहीं था'... टॉस के दौरान ये क्या बोल गए कैप्टन पंड्या!

टॉस जीतकर हार्दिक ने किया गलत फैसला?

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या (Courtesy: PTI/Twitter)

श्रीलंका के खिलाफ़ पहला T20I मैच जीतने के बाद टीम इंडिया सीरीज़ जीतने उतरी है. दूसरा मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस के बाद हार्दिक पंड्या ने एक ऐसी बात कह दी, जिसका वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. पर उस बात को बताने से पहले एक स्टैट बताना जरूरी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दूसरा T20 इंटरनेशनल मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस ग्राउंड के रिकॉर्ड के बारे में बात करें तो 2018 के बाद से इस ग्राउंड पर 20 मैच खेले गए हैं- इंटरनेशनल और IPL मिलाकर. इनमें से 17 बार टॉस जीतने के बाद कैप्टन ने पहले बोलिंग करने का फैसला लिया है. पर दिलचस्प बात ये है कि पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 20 में से 13 मुकाबले जीते हैं. यानी आप अगर टॉस जीतते हैं, तो पहले बैटिंग करना बेहतर ऑप्शन है.

पर इसी स्टैट से जुड़ी है हार्दिक की वो बात. हार्दिक ने टॉस जीता और पहले बोलिंग करने का फैसला लिया. इसके बाद ब्रॉडकास्ट टीम के साथ काम कर रहे टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक ने हार्दिक को बताया कि स्टैट्स के हिसाब से पहले बैटिंग करने वाली टीम यहां मैच जीतती है. इस पर हार्दिक का जवाब आया,

Advertisement

‘ओहहह... मुझे इस बारे में नहीं पता था…’

# Ind vs SL 2nd T20

दूसरे T20I मैच में 31 साल के बल्लेबाज़ राहुल त्रिपाठी को डेब्यू करने का मौका मिला है. राहुल त्रिपाठी को टॉस के पहले बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने उनकी डेब्यू कैप सौंपी. राहुल के डेब्यू के वक्त कोच राहुल द्रविड़ ने मोटिवेशनल स्पीच भी दी.

राहुल त्रिपाठी के आंकड़ों की बात करें तो IPL में राहुल ने 76 मुकाबलों में 1798 रन बनाए हैं. जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 140 का रहा है. साल 2022 उनका सबसे बेहतरीन IPL साल रहा. जहां उन्होंने 14 मुकाबलों में 37.55 की औसत से 413 रन बनाए.

Advertisement

दूसरे T20 के लिए टीम्स:

भारत:
ईशान किशन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दीपक हूडा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, शिवम मावी, उमरान मलिक, युज़वेंद्र चहल.

श्रीलंका: 
पतुम निसंका, कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका.
 

वीडियो: संजू सैमसन के पहले T20I में फेल होते ही दिग्गज़ों ने उन्हें सलाह दे दी!

Advertisement