महेंद्र सिंह धोनी की फिर तारीफ़ हुई है. इस बार ये जिम्मा उठाया CSK के विदेशी ओपनर डेवन कॉन्वे ने. कॉन्वे ने कहा है कि धोनी के कप्तान के रूप में रहने से उन्हें काफी मदद मिली है. और वह धोनी का समर्थन पाकर बहुत खुश हैं.
'धोनी से बड़ी मदद...', रहाणे के बाद CSK के लिए कूटते कॉनवे ने माही पर क्या खुलासा किया?
'धोनी कप्तान हैं, इसलिए मेरा क्रिकेट बदल रहा...'


पंजाब किंग्स के खिलाफ़ CSK की हार से पहले अपनी मीडिया टीम से बात करते हुए कॉन्वे ने कहा,
'एमएस का एक लीडर, कैप्टन के रूप में होना मेरे लिए बहुत स्पेशल है. सिर्फ़ उनके अनुभव और समर्थन के होने ने मेरी एक क्रिकेटर के रूप में काफी मदद की है. जिस तरह से वह अपना काम करते हैं, एकदम चिल, रिलैक्स्ड रहकर, बिना पैनिक हुए, इससे मुझे एक प्लेयर के रूप में जाकर रिलैक्स करते हुए पूरी फ्रीडम के साथ खेलने में बहुत मदद मिलती है.
उनके इस तरह की बैकिंग मिलना एक प्लेयर के लिए बहुत महत्वपूर्ण और फायदेमंद है.'
कॉन्वे ने इसी बातचीत में बताया कि उन्होंने टेस्ट से T20 में एडजस्ट करने के लिए अपने गेम में थोड़े बदलाव किए हैं. उन्होंने कहा,
'मैं यहां टेस्ट क्रिकेट खेलकर आया हूं. इसलिए मुझे तैयारी करनी थी. और साथ ही अपना माइंडसेट T20 मोड में लाना था. जाहिर तौर पर माइंडसेट को थोड़ा और पॉजिटिव और अटैकिंग मोड में लाना था. लेकिन इसके अलावा मैं ज्यादा बदलाव नहीं ट्राई करता. मुझे पता है कि T20 फॉर्मेट में आपको नेचुरली कुछ ज्यादा रिस्क लेने होते हैं. लेकिन इस फॉर्मेट में होना ज्यादा एक्साइटिंग भी है.'
बता दें कि कॉन्वे अभी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने अभी तक नौ मैच की नौ पारियों में 59 की ऐवरेज से 414 रन बनाए हैं. जबकि उनका स्ट्राइक रेट 144 से ज्यादा का रहा है. कॉन्वे अभी तक पांच पचासे मार चुके हैं. वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.
पंजाब किंग्स के खिलाफ़ कॉन्वे ने 92 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने यह रन सिर्फ़ 52 गेंदों में बनाए. हालांकि उनकी इस पारी के बावजूद CSK को अपने ही घर में मात मिली. पहले बैटिंग करते हुए धोनी की टीम ने 20 ओवर्स में 200 रन बनाए थे.
जवाब में पंजाब ने बीसवें ओवर की आखिरी गेंद पर मैच अपने नाम कर लिया. उन्होंने छह विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन बनाए लिए. टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 42 जबकि लियम लिविंगस्टन ने 40 रन का योगदान दिया.
वीडियो: IPL 2023 के वो 5 प्लेयर्स जिन्हें सब भूल गए थे, अब धमाल मचा रहे हैं!






















