The Lallantop

धोनी को देख प्रेशर नहीं... CSK को कूटने वाले ने ये क्या खुलासा किया

'मैं तो हर गेंद पर छक्के मार सकता हूं.'

Advertisement
post-main-image
धोनी को देख मोटिवेटेड हो गए थे जुरेल (स्क्रीनग्रैब)

महेंद्र सिंह धोनी. इंडियन क्रिकेट पर इनके प्रभाव से सभी लोग परिचित हैं. फ़ैन्स, कॉमेंटेटर्स के साथ पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर्स भी धोनी से प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाते. और इस लिस्ट में अब आप राजस्थान रॉयल्स के ध्रुव जुरेल को भी जोड़ ही लीजिए. धोनी के प्रभाव की बात करते हुए उन्होंने एक बहुत बड़ी बात बोल दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

27 अप्रैल, गुरुवार को जुरेल की टीम ने धोनी की टीम को मात दी थी. और इस जीत में ध्रुव ने बेहतरीन बैटिंग की थी. और अब उन्होंने दावा किया है कि उन्हें धोनी के आगे बैटिंग करने में किसी तरह का प्रेशर नहीं महसूस हुआ था. बल्कि वह तो धोनी की मौजूदगी से और ज्यादा मोटिवेटेड हो गए थे.

# Dhruv Jurel Dhoni

राजस्थान रॉयल्स के लिए फिनिशर का काम कर रहे ध्रुव ने इस मैच में सिर्फ 15 गेंदों पर 34 रन मारे थे. और उनके दम पर RR ने 202 रन बनाए थे. जवाब में CSK की टीम 170 रन ही बना पाई. स्पोर्ट्सकीड़ा के मुताबिक मैच के बाद ध्रुव ने कहा,

Advertisement

'मैं भाग्यशाली हूं कि धोनी सर के साथ सेम फील्ड शेयर कर पा रहा हूं. मैं बच्चा था, तबसे उन्हें खेलते देख रहा हूं. मुझे कोई प्रेशर नहीं महसूस हो रहा था. बल्कि, यह तो एक मोटिवेशन जैसा था. मैं यह जानकर मोटिवेटेड था कि वह मेरे पीछे खड़े हैं और मुझे देख रहे हैं. मेरे लिए यही पर्याप्त था.'

ध्रुव ने इसी बातचीत में अपने फिनिशर वाले रोल पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट ने उन्हें यही रोल दिया है और वो इसी के हिसाब से तैयारी करते हैं. ध्रुव बोले,

'फिनिशर का रोल मुझे मैनेजमेंट ने दिया था, इसलिए मैं ऐसी ही प्रैक्टिस करता हूं. मुझे ये नहीं महसूस होता कि मेरे पास कम गेंदें हैं और मुझे बहुत सारे रन बनाने हैं. मैंने ठीकठाक प्रैक्टिस कर ली है कि मैं हर गेंद पर छक्का मार सकता हूं. मैं हर दिन तीन-चार घंटे बैटिंग की प्रैक्टिस करता हूं, यह तय करता हूं कि अपनी बैटिंग से कुछ निकाल पाऊं. मेरा मंत्र है- बैटिंग करते रहो बाकी सब खुद ठीक हो जाएगा.'

Advertisement

CSK के खिलाफ़ अपनी बैटिंग पर ध्रुव ने कहा,

'मैं बस गेम को सिंपल रखने की कोशिश करता हूं. मुझे पता है कि मैं हर तरफ मार सकता हूं. मेरे पास वक्त भी था क्योंकि जब मैं बैटिंग पर गया तब चार-पांच ओवर बाकी थे. मुझे पता था कि अगर मैं छह सात गेंदों तक सिंगल्स लेता रहूंगा तो आगे कवर कर लूंगा.'

इस सीजन ध्रुव अच्छी फॉर्म में हैं. उन्होंने सात मैच की सात पारियों में लगभग 197 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. 

वीडियो: एम एस धोनी ने RR vs CSK के बाद क्या कहा?

Advertisement