The Lallantop

'डॉक्टरों ने कह दिया...', धोनी ने अब बताया IPL 2024 खेलेंगे या नहीं

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी के बारे में बताया है, कब तक सही होंगे और क्या अगला आईपीएल खेलेंगे? ये भी बताया है

Advertisement
post-main-image
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने भविष्य पर काफी कुछ कहा (फोटो- PTI फाइल)

IPL 2023 के तुरंत बाद हुई घुटने की सर्जरी को लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ा अपडेट दिया है (MS Dhoni Knee Surgery Update). चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने बताया कि उनके डॉक्टरों ने कब तक घुटना ठीक हो जाने की बात कही है. बातों बातों में धोनी ने इशारा कर दिया कि वो IPL का अगला सीजन खेलेंगे या नहीं.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

धोनी 26 अक्टूबर को बेंगलुरु में एक इवेंट में पहुंचे थे. इस दौरान जब उन्हें रिटायर्ड क्रिकेटर कहा गया तो धोनी बोले कि वो केवल इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए हैं. धोनी ने आगे कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि वो नवंबर तक बेहतर महसूस करेंगे. बोले कि अब उन्हें घुटने में कोई समस्या नहीं है और वो पूरी तरह फिट होने के रास्ते पर हैं.

MS धोनी ने इंटरव्यू के दौरान कहा,

Advertisement

घुटना ऑपरेशन से बच गया है. रिहैब पैच चल रहा है. डॉक्टर ने मुझे बताया कि आप नवंबर तक काफी बेहतर महसूस करेंगे. लेकिन रोजमर्रा के रूटीन में कोई समस्या नहीं है.

इंटरव्यू का ये क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. धोनी के फैंस को चिंता थी कि थला के घुटने का क्या हाल है. अब फैंस बेसब्री से उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं. सभी उनके घुटने के ठीक होने की खबर से खुश हैं. 

Advertisement

पहले भी महेंद्र सिंह धोनी अपनी तरफ से IPL रिटायरमेंट के लिए मना कर चुके हैं. मई में गुजरात टाइटंस को हराने और फाइनल जीतने के बाद धोनी ने कहा था कि नौ महीने कड़ी मेहनत कर एक और IPL सीजन खेलने की कोशिश करना उनके लिए कठिन काम है. बोला था- CSK फैंस से मुझे जितना प्यार मिला है, मुझे एक और सीजन में खेलते देखना उनके लिए एक गिफ्ट होगा.

ये भी पढ़ें- धोनी अब IPL खेलेंगे या नहीं? CSK के CEO कासी विश्वनाथ ये बोले...

वीडियो: विश्व कप 2023 फाइनल पर धोनी फैन की सबसे बड़ी भविष्यवाणी

Advertisement