The Lallantop

सैंटनर ने 'चुराया' हार्दिक का प्लान और वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया!

स्पिनर्स ने मैच फंसा दिया था.

Advertisement
post-main-image
टीम इंडिया (PTI)

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरे T20I मैच में स्पिनर्स का बोलबाला रहा. लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर बैटिंग करना मुश्किल हो रहा था. भारत ने ये मैच छह विकेट से जीता. मैच में दो नायाब रिकॉर्ड्स भी बन गए. मैच में क्या हुआ, ये बताने से पहले आपको इन रिकॉर्ड्स के बारे में बताए देते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# सात साल बाद भारत ने ये काम किया

इस मैच में टीम इंडिया ने कुछ ऐसा किया, जो इससे पहले 2016 में हुआ था. इस मैच में हमारी टीम के स्पिनर्स ने 13 ओवर बोलिंग की. यानी शिवम मावी, हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह ने मिलाकर सात ओवर डाले. स्पिनर्स ने इन 13 ओवर में कुल 4.2 की इकनॉमी से बॉलिंग की. वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजी चहल और दीपक हूडा ने मिलाकर चार विकेट भी लिए.

पहली बार ऐसा हुआ कि दीपक हूडा से पूरे चार ओवर करवाए गए. हूडा ने अपने चार ओवर में 17 रन देते हुए ग्लेन फिलिप्स का विकेट भी निकाला.

Advertisement

# मैच में स्पिनर्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

हार्दिक पंड्या ने अपने स्पिनर्स से 13 ओवर बोलिंग करवाई. इसके बाद मिचेल सैंटनर ने उनका प्लान फॉलो किया और उनसे एक कदम आगे निकले. न्यूजीलैंड ने अपने स्पिनर्स से 17 ओवर बोलिंग करवाई. इस मैच में स्पिनर्स ने कुछ 179 बोल डाली, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इससे पहले एक T20I मैच में सर्वाधिक 168 बोल स्पिनर्स ने किए थे. ये मैच बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेला गया था.

# मैच में क्या हुआ?

न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीता और मिचेल सैंटनर ने बैटिंग करने का फैसला लिया. अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए. उनके अलावा हर बोलर ने एक-एक विकेट चटकाया. शिवम मावी बिना विकेट लिए वापस आए. न्यूजीलैंड के लिए कैप्टन सैंटनर ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी प्लेयर 15 रन का आंकड़ा भी नहीं पार कर सका.

Advertisement

अब भारत की बारी. 100 रन का टार्गेट, लगा आसानी से चेज़ हो जाएगा. पर हुआ नहीं. माइकल ब्रेसवेल ने चार ओवर में 13 रन देकर शुभमन गिल को आउट किया. ईशान किशन और वॉशिंगटन सुंदर रनआउट हुए. राहुल त्रिपाठी का बल्ला भी अटका-अटका रहा. इसके बाद सूर्यकुमार यादव और कैप्टन हार्दिक पंड्या ने 31 रन की पार्टनरशिप बनाकर भारत को जीत दिलाई. 26 रन की पारी के लिए सूर्या भाऊ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. सीरीज़ का आखिरी और निर्णायक मैच 1 फरवरी को खेला जाना है.

वीडियो: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की दिक्कतें बढ़ने वाली है

Advertisement