The Lallantop

गर्लफ्रेंड के हाथों सरेआम पिटा ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप दिलाने वाला कैप्टन!

वायरल वीडियो में लंगड़ाते हुए दिखे माइकल क्लार्क.

Advertisement
post-main-image
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Twitter)

माइकल क्लार्क (Michael Clarke). ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान. क्लार्क का विवादों से पुराना नाता रहा है. खासकर अपनी रिलेशनशिप को लेकर वो सुर्खियों में बने रहते हैं. और एक बार फिर वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लड़ाई को लेकर चर्चा में आ गए हैं. द डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार उनकी गर्लफ्रेंड जेड यारब्रॉज ने क्लार्क पर धोखा देने का आरोप लगाया है.

पूर्व ऑस्ट्रेलियन कप्तान का उनकी गर्लफ्रेंड के साथ झगड़े का एक वीडियो भी वायरल हुआ है. इस वीडियो में जेड चीटिंग का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रही हैं. साथ ही वो क्लार्क को सरेआम थप्पड़ जड़ते हुए भी दिख रही हैं. इस वीडियो में क्लार्क लंगड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. जेड ने क्लार्क के ऊपर बचपन की दोस्त पिप एडवर्ड्स के साथ रिश्ते रखने के आरोप लगाए हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना 10 जनवरी, 2023 की है, जब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान क्वींसलैंड में छुट्टियां मना रहे थे. इस दौरान क्लार्क और जेड के अलावा उनकी बहन जैस्मीन और उसके पति कार्ल स्टेफैनोविच भी थे. क्लार्क और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच हुई झड़प के वीडियो को द डेली टेलीग्राफ ने शेयर किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# Clarke ने मानी अपनी गलती

पूर्व ऑस्ट्रेलियन कप्तान के मुताबिक वह इस घटना की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं और अपनी हरकतों को लेकर शर्मिंदा हैं. उन्होंने कहा,

Advertisement

‘मेरी गलतियों की वजह से हमारे साथियों और पार्टनर को शर्मसार होना पड़ा है. इस पूरे विवाद में गलती मेरी ही है, जो कि काफी शर्मनाक है. इस पूरी घटना के लिए सिर्फ और सिर्फ मैं ही जिम्मेवार हूं और शर्मिंदा महसूस कर रहा हूं.’

# पहले भी विवादों में रहे क्लार्क

हालांकि ये पहला मामला नहीं है जब क्लार्क के ऊपर चीटिंग के आरोप लगे हैं. साल 2018 में उन पर अपनी असिस्टेंट से अफेयर के आरोप लगे थे. उस वक्त क्लार्क की कुछ प्राइवेट फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. इस मामले के सामने आने के बाद क्लार्क का अपनी पत्नी काइली बोल्डी से तलाक हो गया था. इस दौरान भी क्लार्क के पिप एडवर्डस के साथ अफेयर की बात सामने आई थी.

वीडियो: ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहला इतना बड़ा झटका झेल पाएगी टीम इंडिया?

Advertisement

Advertisement