The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Sunrisers leeds x account suspends Abrar Ahmed buy in The Hundred 2026 by ipl franchise

इंडियन आर्मी का मजाक उड़ाने वाले पाकिस्तानी प्लेयर को सनराइजर्स ने खरीदा, भड़के लोग तो वजह बताई

इंग्लैंड में खेले जाने वाले 'द हंड्रेड' मेन्स टूर्नामेंट 2026 की नीलामी में सनराइजर्स ने अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को खरीदा. उसको यह सौदा करना भारी पड़ा. अबरार को खरीदने के बाद, इंडियन क्रिकेट फैन्स सनराइजर्स को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं.

Advertisement
Pakistan,Sunrisers Hyderabad,Sunrisers Leeds,Abrar Ahmed,Cricket, Kaviya Maran
अबरार को खरीदने पर सनराइजर्स को विरोध का सामना करना पड़ रहा है. (फोटो- Reuters and Screen Grab)
pic
ओम प्रकाश
13 मार्च 2026 (अपडेटेड: 13 मार्च 2026, 01:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंग्लैंड में खेले जाने वाले 'द हंड्रेड' मेन्स टूर्नामेंट 2026 के लिए 12 मार्च को क्रिकेटर्स का ऑक्शन हुआ. प्लेयर्स की इस नीलामी में पाकिस्तान के लेग स्पिनर अबरार अहमद सुर्खियों में रहे. उन्हें सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds) ने 2.34 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया. सनराइजर्स लीड्स आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के मालिकाना हक वाली है, जिसकी मालिक काव्या मारन (Kavya Maran) हैं.

अबरार को खरीदने पर हुआ विरोध

'द हंड्रेड' सनराइजर्स ने जैसे ही पाकिस्तानी बॉलर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को खरीदा, फैन्स सोशल मीडिया पर फ्रेंचाइजी को खरी-खोटी सुनाने लगे. उन्होंने फ्रेंचाइजी सहित टीम मालिकों को भी नहीं बख्शा. इस दौरान इंडियन फैन्स ने आईपीएल में एसआरएच (SRH) के बॉयकॉट की मांग की. उनके इस दमदार विरोध का जल्दी ही असर देखने को मिला. 

ये भी पढ़ें: बुरी तरह पिटा पाकिस्तान, अब पूर्व क्रिकेटर बोला- ‘उस आदमी को गोली मार दो जिसने...’

सनराइडर्स का एक्स अकाउंट सस्पेंड

सोशल मीडिया एक्स पर सनराइजर्स  लीड्स का अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. फेंचाइजी का एक्स अकाउंट क्यों सस्पेंड किया गया? इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. सनराइजर्स लीड्स का एक्स अकाउंट खोलने पर सस्पेंड लिखा हुआ आ रहा है. रूल्स के मुताबिक, आमतौर पर एक्स उन अकाउंट को सस्पेंड करता है, जो नियमों का उल्लंघन करते हैं. सनराइजर्स लीड्स का एक्स अकाउंट ऑक्शन के बाद, रात 2 बजे संस्पेंड हो गया था.

SAM की एक्स पर पोस्ट
SAM की एक्स पर पोस्ट
सनराइजर्स ने क्या गलत कर दिया?

सनराइजर्स के विरोध की जड़ अबरार अहमद हैं. बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद ने इंडियन आर्म्ड फोर्सेस का मजाक उड़ाया था. तब, उन्होंने 2019 में इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को बंदी बनाए जाने की घटना को शेयर किया. इंडियन क्रिकेट फैंस उनकी इस हरकत से बहुत नाराज थे. वहीं, जब सनराइजर्स लीड्स ने अबरार को खरीदा, भारतीय क्रिकेट फैंस आगबबूला हो गए. इन क्रिकेट फैन्स ने सोशल मीडिया पर शेम ऑन एसआरएच (#ShameOnSRH) और बॉयकॉट सनराइर्जस (#BoycottSunrisers) के ट्रेंड चलाए.

अबरार अहमद को खरीदने पर क्या बोली फ्रेंचाइजी?

सनराइजर्स लीड्स ने 'द हंड्रे़ड' में अबरार अहमद के खरीदने की वजह बताई. टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी के मुताबिक, उनके  पास ज्यादा वेरिएशन है. इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेटर्स ने अबरार को पहले कभी नहीं खेला है. हम ऑक्शन में बेहतर प्लेयर्स के लिए उतरे थे. जैसे ही यह ऑप्शन हमारे सामने उपलब्ध हुआ हमने बोली लगाई. अबरार हमारी प्राथमिकता में थे.

'द हंड्रेड' के ऑक्शन से पहले रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया था कि इस टूर्नामेंट के लिए आईपीएल से सम्बंधित फ्रेंचाइजी किसी भी पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को नहीं खरीदेंगी. लेकिन, अब आईपीएल फ्रेंचाइजी ने ऐसा नहीं किया. ‘द हंड्रेड’ में आईपीएल से रिलेटेड चार फ्रेंचाइजी हैं, जिनके नाम मेनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एम आई लंदन और सदर्न ब्रेव हैं.

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

Advertisement

Advertisement

()