Kuldeep Yadav Hattrick from Ketan on Vimeo.
वीडियो: कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ ली हैट्रिक
वन-डे में ऐसा करने वाले तीसरे इंडियन.
Advertisement

फोटो - thelallantop
इंडिया वर्सेज़ ऑस्ट्रेलिया. दूसरा वन-डे मैच. ऑस्ट्रेलिया अपने घर से बाहर लगातार 12 मैच हार चुकी है. इंडिया 2-0 से आगे है. दूसरा वन-डे मैच इंडिया ने 50 रन से जीत लिया है. मैच में एक समय पर लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया ये मैच इंडिया के हाथ से ले जाएगी. इंडिया ने बैटिंग करते हुए बढ़िया स्टार्ट की लेकिन अंत में आते-आते थोड़ा लड़खड़ा गए. 250 के उस पार बस नाखून भर बढ़ पाए. टार्गेट मिला 253 का. मैक्सवेल ने मारा. लेकिन आउट हो गए. स्मिथ ने मारा. वो भी आउट हो गए. लेकिन अभी भी वेड बचे हुए थे. ऑस्ट्रेलिया की पूंछ में ऐसे लोग हैं जो गेम को मोड़ सकते हैं. 33वां ओवर. कुलदीप यादव अभी तक 7 ओवर में 39 रन दे चुके थे. उन्हें मैक्सवेल ने मारा था. जिस तरह का स्कोर डिफेंड करना था, उस हिसाब से वो ज़्यादा तेज़ी से रन दे रहे थे. पहली गेंद. कोई रन नहीं. दूसरी गेंद: रूटीन लेग-ब्रेक. खूब धीमी. वेड पिछले पैर पर गए और कट करने की सोची. लेकिन गेंद स्टम्प पर दे मारी. ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट. तीसरी गेंद: नए बल्लेबाज एश्टन एगर. लूप बनाके छोड़ी गई लेगब्रेक. इतनी लूप कि फुलटॉस बन गई और एगर उसे मिस कर गए. पैर के निचले हिस्से पर गेंद लगी और विराट कोहली की चीख के बाद अम्पायर ने उंगली उठा दी. ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट वापस. हैट्रिक बॉल: नए बल्लेबाज पैट कमिन्स. गुगली. बल्ले को छोडती हुई गेंद सीधे धोनी के हाथ में. अम्पायर ने हाथ उठाया और कुलदीप ने अपने जीवन की सबसे खुशनुमा दौड़ लगा दी. ईडेन गार्डंस चीख उठा. मैदान के बीच 11 नीले लड़कों का झुंड खड़ा था. हैट्रिक ली जा चुकी थी.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
इसी मैदान पर कुछ 16 साल पहले इसी ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ़ हैट्रिक ली थी. वो एक टेस्ट मैच था. कुलदीप यादव ने वन-डे मैचों में हैट्रिक लेकर तीसरे ऐसे इंडियन बनने का कारनामा किया. इसके पहले कपिल देव और चेतन शर्मा वन-डे मैचों में हैट्रिक ले चुके हैं. कुलदीप ने बताया कि उन्होंने हैट्रिक गेंद फेंकने से पहले धोनी से बात की और धोनी ने एक आसान सी चीज कही - "तुझे जैसा भी लगता है वो डाल." कुलदीप ने धोनी और कोहली को थैंक्स बोला.
Advertisement
Advertisement





















