The Lallantop

कुलदीप यादव पेसर बनना चाहते थे, स्पिनर कैसे बन गए? कोच की बात सुन थैंक्यू बोलेंगे फैन्स

Kuldeep Yadav की कलाई ने Rohit Sharma को पिछले एक साल में कई ज़रूरी ब्रेकथ्रू दिलाए हैं. टीम इंडिया ने एशिया कप जीता, कुलदीप प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए. वर्ल्ड कप में भी कुलदीप ने अपना फॉर्म बरकरार रखा है.

Advertisement
post-main-image
कुलदीप यादव के लिए 2023 शानदार रहा है (फ़ोटो - एपी)

वनडे वर्ल्ड कप के दौरान एक ट्वीट हम सबके फ़ीड पर आया है. ट्वीट नहीं देखा, तो इंस्टाग्राम पेज़ेस पर ज़रूर देखा होगा. लिखा है,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

"अगर बुमराह नहीं, तो सिराज आपको विकेट्स दिलाएंगे. अगर सिराज नहीं दिलाते हैं, शमी चटका देंगे. शमी नहीं लेते हैं तो कुलदीप विकेट लेंगे और अगर कुलदीप से बच गए, तो सर जडेजा आउट कर देंगे. इस इंडियन टीम की ख़ासियत यही है."

लिखने वाले ने बिल्कुल सही लिखा है. रोहित शर्मा की टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 10 मुक़ाबले जीत चुकी है. इस दौरान हमारे बॉलर्स ने ऑस्ट्रेलिया को 199, पाकिस्तान को 191, इंग्लैंड को 129, श्रीलंका को 55 और साउथ अफ्रीका को 83 पर समेटा है. पुराने फ़ैन्स लगातार दावा कर रहे हैं, क्रिकेट के इतिहास में भारत का इतना ख़तरनाक बॉलिंग अटैक कभी नहीं रहा. इस ‘पंजे’ में तीन पेसर्स और एक ऑलराउंडर के बीच एक स्पिनर का नाम भी शामिल है- कुलदीप यादव.

Advertisement

इस कलाई ने रोहित शर्मा को पिछले एक साल में कई ज़रूरी ब्रेकथ्रू दिलाए हैं. टीम इंडिया ने एशिया कप जीता, कुलदीप प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए. वर्ल्ड कप में भी कुलदीप ने अपना फॉर्म बरकरार रखा है. जॉस बटलर को जिस बॉल पर उन्होंने आउट किया, उसे बॉल ऑफ द टूर्नामेंट बताया गया. फ़ाइनल से पहले उनके कोच कपिल पांडे ने एक इंटरव्यू में कुलदीप के बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि कुलदीप पेसर बनने वाले थे.

आजतक से जुड़े नितिन श्रीवास्तव से कपिल बताते हैं,

"कुलदीप पेसर बनना चाहते थे, पर मैंने उनसे स्पिनर बनने को कहा. इसके बाद मेरे लिए भी ये बड़ा चैलेंज था, क्योंकि चाइना मैन से बॉलिंग करवाना (मुश्किल काम है)... मैंने उनके एक्शन पर काम करना शुरू किया, उनके स्टेप्स पर काम किया, जो भी ज़रूरी था, सब किया गया. उन्होंने शेन वार्न को फॉलो करना शुरू किया था."

Advertisement
कोच कपिल पांडे के साथ कुलदीप यादव.

कपिल पांडे ने बताया कि कुलदीप बचपन से ही काफ़ी डिसिप्लिन्ड थे. उनमें हमेशा सीखने की चाहत थी. उन्होंने एक दिलचस्प क़िस्सा भी सुनाया.

“कुछ सीनियर प्लेयर्स कुलदीप को अपने साथ खेलने नहीं देते थे. एक दिन मैंने इन प्लेयर्स से कहा, कुलदीप में काबिलियत है, उन्हें अपने साथ खिला लीजिए. मुझे यकीन था, ये लड़का एक दिन भारत के लिए ज़रूर खेलेगा. 2019 से 2023 के बीच कुलदीप में बहुत बदलाव आया है. वो तब की तुलना में अब काफ़ी ज्यादा कॉन्फिडेंट और मैच्योर हैं. वो अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है फ़ाइनल में भी वो ऐसा ही करेंगे.”

वनडे वर्ल्ड कप 2023

मेज़बान टीम के लिए ये टूर्नामेंट लगभग परफेक्ट रहा है. हालांकि, कई ऐसे मौके भी आए, जब बुमराह और सिराज नहीं चले. ऐसे मौकों पर कुलदीप ने अपनी फिरकी पर विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को नचाया है. कुलदीप ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अब तक 10 मैच में 15 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने दो मेडन भी डाले हैं. सेमीफ़ाइनल में कुलदीप यादव के दो ओवर्स ने मैच का रुख़ बदल दिया था. इस दौरान कुलदीप की इकनॉमी 4.32 की रही है.

IPL 2022 के बाद से फ़ैन्स को कुलदीप 2.0 दिख रहा है. कानपुर का ये लड़का तेज़ बॉलिंग तो कर ही रहा है, बॉल में ज्यादा रेव्स भी दे रहे हैं. उनके इम्पैक्ट का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है, कि कुलदीप, रविचन्द्रन अश्विन जैसे अनुभवी प्लेयर को टीम के बाहर रखे हुए हैं.

वीडियो: इंडिया vs न्यूजीलैंड होने जा रहा है, उससे पहले कुलदीप ने क्या याद दिलाया?

Advertisement