कुलदीप यादव की मैजिकल बॉल पर गच्चा खा गए जॉस बटलर, फ़ैन्स ने बाबर आजम से कैसे जोड़ दिया?
World cup 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में कुलदीप यादव ने जॉस बटलर को बोल्ड कर दिया. उनकी गेंद को फैन्स 'बॉल ऑफ द वर्ल्ड कप' कह रहे हैं.
.webp?width=210)
कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav). मिडिल ओवर्स में जब भी इंडियन टीम को जरूरत होती है, कुलदीप यादव ब्रेकथ्रू दिलाते हैं. और ऐसा ही कुछ उन्होंने किया है, इंग्लैंड के खिलाफ (IND vs ENG) वर्ल्ड कप 2023 के (World cup) मुकाबले में. कुलदीप ने जॉस बटलर को आउट कर टीम इंडिया को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई. लेकिन इस बार का विकेट बेहद खास रहा. वजह है कुलदीप की तरफ से डाली गई शानदार गेंद. जिसे फ़ैन्स ''बॉल ऑफ द टूर्नामेंट'' भी बता रहे हैं.
दरअसल इंडिया के 230 रन के टारगेट के जवाब में इंग्लैंड 39 रन तक अपने 4 विकेट खो चुकी थी. क्रीज पर जोस बटलर थे. IPL में इंडियन पिच पर उनकी बैटिंग को देखते हुए वो इंग्लैंड की सबसे बड़ी उम्मीद थे. लेकिन 16 ओवर डालने आए कुलदीप ने इंग्लैंड की इस उम्मीद को खत्म कर दिया. कुलदीप ने ओवर की पहली ही गेंद पर जॉस बटलर को बोल्ड कर दिया.
कुलदीप की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर टप्पा खाई और जब तक बटलर समझ पाते, गेंद स्टंप से जाकर टकरा चुकी थी. कुलदीप की इस मैजिकल गेंद की टर्न को देखकर बटलर हक्के-बक्के रह गए. उनकी इस गेंद को लेकर फ़ैन्स ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए.
ये भी पढ़ें: INDvsENG: रोहित शर्मा अब सचिन और गांगुली जैसे दिग्गजों के इस क्लब में शामिल हो गए
एक यूजर ने लिखा,
‘’एक गेंद जो 7.2 डिग्री तक टर्न हुई. ये कुलदीप यादव स्पेशल है.''
एक और यूजर ने लिखा,
‘’कुलदीप की ये गेंद 'बॉल ऑफ द वर्ल्ड कप' है.''
एक अन्य यूजर ने लिखा,
‘’बॉल ऑफ द सेंचुरी, बॉल ऑफ द वर्ल्ड कप. कुलदीप की इस गेंद को आप जो कहना चाहते हैं, कह सकते हैं.''
एक और यूजर ने मजेदार मीम शेयर कर लिखा,
‘’अरे मिडिल ओवर में कोई कुलदीप यादव के सामने खेल सकता है क्या...कुलदीप भाई.''
एक और यूजर ने लिखा,
‘’बटलर की गलती नही है, बड़े से बड़ा बैट्समैन इस बॉल पर आउट हो सकता था.''
एक और यूजर ने बाबर आजम और बटलर के विकेट की फोटो शेयर कर लिखा,
IND vs ENG‘’कुलदीप ने 2019 वर्ल्ड कप में बाबर आजम और इस बार बटलर को शानदार गेंद पर आउट किया.''
मैच के बारे में बताएं तो इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया. फैसला सही साबित हुआ. क्रिस वोक्स ने शुभमन गिल को चलता किया, और विराट कोहली डक पर आउट हो गए. श्रेयस अय्यर भी नहीं चले. इसके बाद केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला और 91 रन की पार्टनरशिप बनाई. रोहित 87 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 49 रन की पारी खेल भारत को 230 के पास पहुंचाया था.
जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत भी बेहद खराब रही. 30 रन पर दाविद मलान के तौर पर टीम को पहला झटका लगा. यहां से इंग्लैंड के विकेट्स का पतझड़ लग गया. जो रूट और बेन स्टोक्स तो खाता तक नहीं खोल पाए. खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड का स्कोर 29.2 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 98 रन है. शमी अब तक तीन, जबकि बुमराह और कुलदीप दो-दो जबकि जडेजा एक विकेट ले चुके हैं.

