The Lallantop

रोहित की मुंबई से हारकर कृणाल पंड्या बड़ी मैच्यॉर बात बोल गए!

IPL से बाहर हुई लखनऊ.

Advertisement
post-main-image
कृणाल ने ली हार की जिम्मेदारी (स्क्रीनग्रैब)

मैं इस हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं. लखनऊ के कप्तान कृणाल पंड्या ने IPL2023 के पहले एलिमिनेटर की हार का जिम्मा अपने सर पर डाला है. कृणाल ने मुंबई के खिलाफ़ 81 रन की हार के बाद कहा कि इस हार की शुरुआत उनके शॉट से हुई. कृणाल बोले,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'हम बहुत अच्छी पोजिशन में थे. सारा काम खराब हुआ मेरे शॉट खेलने से. यह खराब शॉट था. और मैं इस हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं. विकेट सेम ही था. हमें बस अच्छी बैटिंग करनी थी. बस जिम्मेदारी लेनी थी. लेकिन पहले टाइम आउट के बाद हम ये नहीं कर पाए. गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आ रही थी. हमें बस बेहतर खेलना था.'

कृणाल से इस मैच में डि कॉक की जगह काएल मेयर्स को उतारने पर भी सवाल हुए. इसके जवाब में वह बोले,

Advertisement

'यह हमेशा ही कठिन फैसला होता है. क्विंटन डि कॉक एक क्वॉलिटी बैटर हैं, लेकिन यहां पर काएल का रिकॉर्ड बेहतर है. हमें बस महसूस हुआ कि हम काएल के साथ जा सकते हैं.'

कृणाल ने मैच में बोलिंग की शुरुआत स्पिनर्स से की थी. उन्होंने अपने साथ कृष्णप्पा गौतम को बोलिंग कराई. इस पर सवाल होने पर उन्होंने कहा,

'उनके बैटर्स तेज बोलर्स को अच्छे से खेलते हैं, इसलिए मैंने सोचा कि हम कुछ अलग कर सकते हैं. और स्पिनर्स से शुरुआत कराई.'

Advertisement

इससे पहले मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. हालांकि उनका ये फैसला शुरू में गलत साबित होता दिखा. टीम ने 38 रन के टोटल तक दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए.

रोहित शर्मा 11 जबकि ईशान किशन 15 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कैमरन ग्रीन और सूर्यकुमार यादव ने अच्छी बैटिंग की. दोनों ने मिलकर टोटल 104 रन तक पहुंचाया. और इसी स्कोर पर सूर्या 20 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए.

और एक रन जोड़कर ही ग्रीन भी 23 गेंदों में 41 बनाकर लौट गए. तिलक वर्मा ने 26 जबकि टिम डेविड ने 13 रन का योगदान दिया. जबकि नेहाल वढेरा ने 12 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली. टीम ने बीस ओवर्स में आठ विकेट खोकर 182 रन बनाए.

लखनऊ के लिए नवीन उल हक़ ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए. जबकि यश ठाकुर ने तीन और मोहसिन खान ने एक विकेट लिया.

जवाब में लखनऊ की शुरुआत ठीक ही हुई. एक वक्त में उन्होंने सिर्फ़ दो विकेट खोकर 69 रन बना लिए थे. प्रेरक मांकड़ तीन और काएल मेयर्स 18 रन बनाकर आउट हुए थे. और कृणाल पंड्या के साथ मिलकर मार्कस स्टोइनिस टीम को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे थे. तभी टाइम आउट के बाद पीयूष चावला को उड़ाने के चक्कर में कृणाल पंड्या लॉन्ग-ऑन पर कैच आउट हो गए.

और यहीं से LSG का पतन शुरू हो गया. पंड्या ने आठ रन बनाए. इसके बाद आयुष बडोनी एक, जबकि निकलस पूरन बिना खाता खोले आउट हुए. दीपक हूडा ने 15, गौतम ने दो, बिश्नोई ने तीन रन बनाए. जबकि स्टोइनिस 27 गेंदों पर 40 रन के साथ टीम के हाईएस्ट स्कोरर रहे.

लखनऊ की पूरी टीम 101 रन पर सिमट गई. मुंबई ने मैच 81 रन से जीत लिया. और इसके साथ ही वो लोग दूसरे एलिमिनेटर तक पहुंच गए. यहां उन्हें कृणाल के भाई, हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटंस से भिड़ना है.

वीडियो: धोनी अंपायर की बहस पर ऑस्ट्रेलियन बोले अंपायरों ने गलत किया

Advertisement