The Lallantop

"KKR ने हमेशा सपोर्ट किया...", 5 छक्के मार रिंकू ने कर्ज उतारा

2018 में KKR ने 80 लाख रुपए में रिंकू सिंह को खरीदा था.

Advertisement
post-main-image
रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में पांच छक्के जड़ कर जीत को आइकॉनिक बना दिया.

KKR के रिंकू सिंह ने क्रिकेट फैन्स की शाम बना दी है. सिवाय Gujarat Titans के फैन्स की. IPL के इतिहास में लंबे समय तक याद रखे जाने वाली धमाकेदार पारी खेली. साल 2018 में उनकी एंट्री IPL में हुई. जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 80 लाख रुपए में खरीदा. रिंकू परफॉर्म नहीं कर पाए. बावजूद इसके KKR उन्हें रीटेन करती रही. अपनी जर्नी के दौरान उन्हें इंजरी हुई. KKR मैनेजमेंट ने ही घुटने की सर्जरी की ज़िम्मेदारी उठाई. रिंकू ने मैनेजमेंट के इसी भरोसे को लौटाया है. और कायदे से लौटाया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जर्नलिस्ट बोरिया मजूमदार ने उनके एक पुराने इंटरव्यू से वीडियो क्लिप शेयर की. साथ में लिखा,       

कोलकाता नाइट राइडर्स के मैनेजमेंट ने रिंकू सिंह को उस वक्त बैक किया जब उन्हें सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी. उनकी सर्जरी के वक्त. वो उस भरोसे की भरपाई करना चाहते थे. और उन्होंने ब्याज के साथ किया भी. सबसे महान जीतों में से एक रच दी. 

Advertisement

बोरिया मजूमदार के शेयर किए गए वीडियो में इंटरव्यूवर रिंकू से पूछ रहे हैं कि KKR ने आपको घुटने की सर्जरी के वक्त सपोर्ट किया. आप इसे कैसे चुकाना चाहेंगे? इस पर रिंकू का कहना था,

KKR मैनेजमेंट ने मुझे शुरू से ही सपोर्ट किया है. मैं 2018 में KKR में पिक हुआ था. तो वहां से मुझे सपोर्ट करते आ रहे हैं. मैंने अपनी टीम के लिए अच्छा भी नहीं किया. फिर भी मुझे KKR टीम ने बैक किया. काफी अच्छा लगता है. 

रिंकू ने आगे बताया कि मैनेजमेंट ने इंजरी के वक्त उनका बहुत ध्यान रखा. उनकी सर्जरी करवाई. हमेशा उन्हें बैक किया. रिंकू आगे कहते हैं कि उनकी तमन्ना है कि अपनी टीम के लिए IPL ट्रॉफी जीतें. मैच के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर एक रन लिया गया. स्ट्राइक आई रिंकू सिंह के पास. ओवर की दूसरी गेंद. ऑफ स्टंप के बाहर की फुलटॉस. रिंकू ने इस वाइड लॉन्ग ऑफ के बाहर से छक्के के लिए भेज दिया. तीसरी गेंद, लेग स्टंप की ओर लो फुल टॉस. रिंकू ने इसे डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग बाउंड्री के बाहर तैरा दिया.चौथी गेंद, फिर से फुलटॉस. रिंकू ने इस पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से 6 रन बटोर लिए. अब आखिरी दो गेंदों पर 10 रन चाहिए थे.

Advertisement

पांचवीं गेंद ऑफ स्टंप से बाहर की शॉर्ट पिच डिलिवरी. रिंकू ने इसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर भेज छह रन और बटोर लिए. अब आखिरी गेंद पर चार रन की जरूरत थी. ये गंद भी ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच. रिंकू ने पूरी ताकत से शॉट मारा. गेंद लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के बाहर उड़ गई. कोलकाता ने आखिरी ओवर में गेम तीन विकेट से अपने नाम कर लिया.      
 

वीडियो: Dhoni ने पहले CSK को जिताया और फिर...

Advertisement