The Lallantop

इंग्लैंड से होगी मैकुलम की छुट्टी? पूर्व इंग्लि‍श बैटर कोच बनने को तैयार

पीटरसन ने इंग्लैंड के लिए एक दशक क्रिकेट खेला, जिसमें 250 से ज्यादा मैच शामिल हैं. पीटरसन न 104 टेस्ट में 8181 रन, 136 वनडे में 4440 और टी20 में 1176 रन रन बनाए. उन्हें वर्ल्ड कप खेलने का भी काफी अनुभव है.

Advertisement
post-main-image
इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत से हार मिली थी. (Photo-PTI)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम की शुरुआत टी20 वर्ल्ड कप में अच्छी नहीं रही थी. हालांकि, बीच टूर्नामेंट में टीम ने पीक किया और तब ऐसा लगने लगा कि यह टीम खिताब की प्रबल दावेदार है. हालांकि, सेमीफाइनल में भारत से मिली हार ने उनके फैंस का यह सपना तोड़ दिया. इंग्लैंड के प्रदर्शन के बाद पूर्व कप्तान केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने टीम की मदद करने का प्रस्ताव रखा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मदद के लिए तैयार हैं पीटरसन

पीटरसन ने बताया कि उन्हें पहले भी टीम डायरेक्टर रॉब की ने ऑफर दिया था पर उन्होंने उस समय इसे लेकर ज्यादा बात नहीं की. पीटरसन ने द गार्जियन को बताया,

“रॉब की ने कुछ मौकों पर इसका जिक्र किया है, लेकिन हम कभी उस स्थिति तक नहीं पहुंचे जहां इसे लेकर आखिरी बातचीत की जाए? अगर रॉब की मुझे फोन करके कहें: 'मैं आपसे विस्तार से बात करना चाहता हूं,' तो मैं उनसे जरूर बात करूंगा. मैं चर्चा के लिए उपलब्ध हूं. मैंने लंबे समय तक हाइयेस्ट लेवल  यह खेल खेला है, और मुझे लगता है कि मैं कुछ योगदान दे सकता हूं.”

Advertisement

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा,

मैं खेल के सबसे लंबे प्रारूप को ध्यान में रखते हुए इस पर गौर करूंगा और इन खिलाड़ियों को यह समझाने की कोशिश करूंगा कि खेलने का एक तरीका होता है. आपको स्थिति को समझना होगा. मुझे पता है कि मेरे पास काबिलियत है. मुझे यकीन है कि मेरे पास है. मैंने हर तरह की जर्सी पहनी है. मैं हारा भी हूं, जीता भी हूं. मैंने खेल में सब कुछ किया है, और मैं इंग्लैंड की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटूंगा.

पीटरसन का लंबा करियर

पीटरसन ने इंग्लैंड के लिए एक दशक क्रिकेट खेला, जिसमें 250 से ज्यादा मैच शामिल हैं. पीटरसन ने 104 टेस्ट में 8181 रन, 136 वनडे में 4440 और टी20 में 1176 रन बनाए हैं. उन्हें वर्ल्ड कप खेलने का भी काफी अनुभव है.

Advertisement

यह भी पढ़ें-जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां हार्दिक खड़े होते हैं! आंकड़े तो यही कह रहे 

सिर्फ बतौर खिलाड़ी ही नहीं बल्कि बतौर कोच भी पीटरसन को अनुभव है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी पीटरसन खेल से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं. दुनिया भर में ब्रॉडकास्ट और फ्रेंचाइजी लीगों में काम करते रहे हैं. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के साथ एक मेंटॉर के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं, जिससे उन्हें युवा खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिला है.

वीडियो: भारतीय महिला क्रिकेट टीम लॉरेस स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट

Advertisement