The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Hardik Pandya big-match player and could make different against New Zealand T20 World Cup final

जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां हार्दिक खड़े होते हैं! आंकड़े तो यही कह रहे

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) टी20 वर्ल्ड कप में डेथ ओवर्स के बड़े प्लेयर हैं. इस फेज में उन्होंने हमेशा टीम इंडिया (Team India) के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है. न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ फाइनल में एक बार फिर उनसे करिश्माई परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी.

Advertisement
Hardik pandya, hardik pandya t20 world cup, ind vs nz,
टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हार्दिक पंड्या से करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद होगी. (फोटो-PTI)
pic
ओम प्रकाश
8 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 04:18 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

टीम इंडिया में 'कुंगफू पंड्या' उर्फ हार्दिक पंड्या ऐसे प्लेयर हैं, जो बड़े मैच में बड़ा धमाल करते हैं. क्रूशियल मोमेंट्स में शानदार प्रदर्शन करना उनकी खूबी है. वह टी20 वर्ल्ड कप के अहम मैचों में टीम इंडिया के 'तारणहार' बने हैं. क्रंच सिचुएशन में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) कई बार टीम इंडिया के संटकमोचक रहे हैं. बड़े मैचों में उनका टैलेंड और निखरकर सामने आता है. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के इतिहास में उन्होंने कई नाजुक मौकों पर बेहतरीन प्रदर्शन करके भारत को मैच जिताए हैं.

ऐसे में 8 मार्च को अहमदाबाद में जब टीम इंडिया (Team India) न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में उतरेगी तो भारत को हार्दिक से शानदार परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी. इस टूर्नामेंट में हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन अब तक काबिलेतारीफ रहा है. उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाया है. इस वर्ल्ड कप में उन्होंने 199 रन बनाने के अलावा 8 विकेट झटके हैं. डेथ ओवर्स में कसी बॉलिंग करना हो या धुआंधार बैटिंग, वह हमेशा टीम की जरूरत के मुताबिक खेले हैं. फाइनल मुकाबले में एक बार फिर उनसे यादगार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

वर्ल्ड कप के ‘बिग बॉस’

एक दशक पहले टी20 वर्ल्ड कप 2016 में हार्दिक ने बेंगलुरु में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी ओवर डाला था. तब बांग्लादेश को जीतने के लिए 11 रन बनाने थे. लेकिन, हार्दिक ने कसी गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश के जबड़े से जीत छीन ली. उन्होंने इस ओवर में 2 विकेट लिए. भारत यह मैच एक रन से जीता था.

ये भी पढ़ें: कुलदीप यादव फाइनल में वरुण चक्रवर्ती से क्यों बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं?

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल को कौन भूल सकता है? इस मैच में हार्दिक का ओवर मैच डिफाइनिंग साबित हुआ था. ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 20वां ओवर फेंका था. तब साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 16 रन बनाने थे. हार्दिक ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए ये रन डिफेंड कर लिए. उन्होंने लास्ट ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट लिए. टीम इंडिया ने यह फाइनल मुकाबला 7 रनों से जीता था.

सेमीफाइनल में चमके हार्दिक

हार्दिक ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी धमाकेदार बॉलिंग की. उन्होंने क्रंच सिचुएशन में 19वां ओवर डाला. उस समय इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 2 ओवर में 39 रन बनाने थे. लेकिन, इस प्रेशर वाली स्थिति में हार्दिक ने टाइट बॉलिंग करते हुए 9 रन देकर एक विकेट लिया. भारत ने इस सेमीफाइनल मैच में 7 रनों से जीत दर्ज की.

डेथ ओवर्स में हार्दिक का कमाल

स्किल के मामले में डेथ ओवर्स में हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की तरह बॉलर नहीं है. ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, हार्दिक टी20 वर्ल्ड कप में डेथ ओवर्स में कम से कम 100 बॉल फेंकने वाले 29 गेंदबाजों में शामिल हैं. इन 29 बॉलर्स में से सिर्फ 8 गेंदबाज ऐसे हैं, जिनकी इकोनमी हार्दिक पंड्या से बेहतर है. टी20 वर्ल्ड कप के डेथ ओवर्स में हार्दिक की इकोनमी 8.23 है.

इसके अलावा दुनिया के कई नामचीन गेंदबाज ऐसे हैं, जिनकी इकोनमी डेथ ओवर्स में हार्दिक से खराब है. टी20 वर्ल्ड कप के डेथ ओवर्स में पैट कमिंस की इकोनमी 8.24, अर्शदीप की 8.30, मोहम्मद आमिर की 8.34, लसिथ मलिंगा की 8.57, कागिसो रबाडा की 8.88, आंद्रे रसेल की 9.55, शाहीन शाह अफरीदी की 9.65, ड्वैन ब्रावो की 9.81 और मिचेल स्टार्क की 11.2 है.

डेथ ओवर्स में अद्भुत संयोग

टी20 वर्ल्ड कप के डेथ ओवर्स में जिन गेंदबाजों ने 100 बॉल्स फेंकी हैं, उनमें से हार्दिक इकलौते प्लेयर हैं, जिन्होंने बैटर के तौर पर डेथ ओवर्स में 100 या उससे अधिक गेंदें खेली भी हैं. हार्दिक डेथ ओवर्स में अब तक 160 बॉल्स का सामना कर चुके हैं. इन 160 गेंदों पर उन्होंने 307 रन स्कोर किए हैं. इस दौरान उन्होंने 23 चौके और 22 छक्के उड़ाए हैं. डेथ ओवर्स में हार्दिक का स्ट्राइक रेट 192 का है.

हार्दिक के इन स्टैट्स के पता चलता है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में डेथ ओवर्स के लाजवाब प्लेयर हैं. इस फेज में उन्होंने बैट और बॉल से उम्दा प्रदर्शन किया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में डेथ ओवर्स में उनसे फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद होगी. टीम इंडिया भी चाहती है कि टी20 वर्ल्ड कप में उसका आगाज बढ़िया रहा है तो अब अंजाम भी बेहतर हो. 

वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को नहीं, तो किसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()